एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की बधाई पर नेपाल के नए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कह दी ऐसी बात, चीन को लग जाएगी मिर्ची!

KP Sharma Oli to PM Modi: पीएम मोदी ने हाल में ही नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को पीएम बनने की बधाई दी. इसके जवाब में ओली ने भारत-नेपाल संबंधों के मजबूत होने की बात कही है.

KP Sharma Oli to PM Modi: नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने भारत को लेकर रूख को साफ कर दिया है. पीएम पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने सोमवार (15 जुलाई) को कहा कि वह नेपाल-भारत संबंधों को मजबूत करने और द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उनके इस बयान से चीन भी परेशान हो सकता है, क्योंकि लगातार नवनियुक्त पीएम के.पी. शर्मा ओली को चीन का समर्थक बताया जाता रहा है. 

पीएम मोदी ने चौथी बार नेपाल का प्रधानमंत्री बनने पर के.पी. शर्मा ओली को बधाई दी थी, जिसक जवाब में उन्होंने पीएम मोदी की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद किया है. नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने कहा, "आपकी हार्दिक बधाई के लिए धन्यवाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी. मैं नेपाल-भारत संबंधों को परस्पर लाभ के लिए मजबूत बनाने के वास्ते आपके साथ मिलकर काम करने को लेकर प्रतिबद्ध हूं. हम मिलकर अपने ऐतिहासिक संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं."

पीएम मोदी ने दी थी बधाई

के.पी. शर्मा ओली के प्रधानमंत्री बनने के बाद बधाई देते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "हम दोनों देशों के बीच मैत्री के गहरे संबंधों को और मजबूत करने तथा हमारी जनता की प्रगति और समृद्धि के लिए परस्पर लाभकारी सहयोग को और बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद करते हैं." 

विश्वास मत हारी पुष्प कमल की सरकार

दरअसल, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनीफाइड मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट (सीपीएन-यूएमएल) के अध्यक्ष ओली को नई गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए रविवार को चौथी बार देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया. ओली (72) ने पुष्प कमल दाहाल प्रचंड की जगह ली है, जो शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हार गए थे. ओली की खास बात ये है कि वह 12 साल की उम्र से ही राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने 14 साल जेल में बिताने के बाद कम्युनिस्ट पार्टी का गठन किया था. इसके बाद 2015 में वह पहली बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. 

ये भी देखिए: 'मुस्लिमों का वोट लिया इसलिए नहीं खुलती लालू-राहुल की जुबान', मुहर्रम के जुलूस में लहराया फिलिस्तीन का झंडा तो भड़के गिरिराज सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget