एक्सप्लोरर

Omicron Variant In China: चीन में डेल्टा के नए वेरिएंट के प्रकोप के बीच ओमिक्रोन का पहला केस आया सामने, प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम

Omicron Case In China: सरकारी चैनल ‘सीजीटीएन-टीवी’ ने सोमवार को बताया कि उत्तरी चीन के तियानजिन शहर में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप का पहला मामला सामने आया.

First Omicron Case In China: चीन में कोरोना वायरस के नये डेल्टा स्वरूप एवाई.4 (sub-lineage AY.4) के बढ़ते मामलों के बीच वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट का भी पहला केस सामने आया है. इसके बाद अधिकारियों ने पूर्वी प्रांत में लाखों लोगों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया.

सरकारी चैनल ‘सीजीटीएन-टीवी’ ने सोमवार को बताया कि उत्तरी चीन के तियानजिन शहर में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप का पहला मामला सामने आया. खबर में कहा गया कि विदेश से आए एक व्यक्ति में नये स्वरूप से संक्रमण की पुष्टि हुई है. व्यक्ति की नागरिकता या वह किस देश से यात्रा कर लौटा है, इस बारे में जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है.

अधिकारियों ने कहा कि व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और उसके श्वसन नमूने में जांच के बाद नौ दिसंबर को ओमिक्रोनस्वरूप की मौजूदगी का पता चला. खबर में कहा गया कि तियानजिन में प्रवेश के बाद से व्यक्ति निगरानी में था और अब अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने रविवार को बताया कि इस बीच, चीन का झेजियांग प्रांत वायरस के डेल्टा स्वरूप एवाई.4 (sub-lineage AY.4) के एक बड़े प्रकोप का सामना कर रहा है, जहां पांच से 12 दिसंबर के बीच 138 स्थानीय रूप से संक्रमित कोविड-19 मामलों की पुष्टि की गई और एक बिना लक्षण वाला संक्रमित व्यक्ति मिला.

खबर में रोग नियंत्रण और रोकथाम के लिए झेजियांग प्रांतीय केंद्र के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया कि पूरी जीनोम सीक्वेंसिंग और विश्लेषण में पाया गया कि तीन शहरों में मामले डेल्टा स्वरूप उप-वंश एवाई.4 के कारण हुए, जोकि अधिक संक्रामक है और जिसमें मूल नोवेल कोरोना वायरस की तुलना में अधिक वायरल लोड (विषाणुओं की मात्रा) है.

स्थानीय अधिकारियों ने वायरस को और फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक समारोहों और प्रांत से बाहर यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

First Omicron Death: कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट की चपेट में आए पहले शख्स ने तोड़ा दम

Rohini Court Blast: रिमोट के जरिए किया गया था ब्लास्ट, आतंक का ड्राई रन माना जा रहा है धमाका, जानिए अब तक मामले में क्या हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget