एक्सप्लोरर

OceanGate: एक बार फिर गलती दोहराने जा रही टाइटैनिक दिखाने वाली कंपनी! ओशनगेट ने जारी किया नया विज्ञापन

Oceangate website Titanic Advertisement: टाइटैनिक का मलबा दिखाने वाली कंपनी ओशनगेट ने एक बार फिर अपना विज्ञापन जारी किया है, जिसमें कंपनी अपनी आगामी यात्राओं का जिक्र कर रही है.

Titanic Accident: एक कहावत है कि 'दूध का जला छाछ भी फूंक कर पीता हैं', लेकिन टाइटैनिक का मलबा दिखाने वाली कंपनी ओशनगेट ने अपनी पिछली गलतियों से सबक नहीं लिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह कंपनी अभी भी अपनी वेबसाइट पर टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने के लिए अभियानों का विज्ञापन कर रही है. 

गौरतलब है कि टाइटैनिक जहाज के मलबे को दिखाने के लिए गोता लगाने वाली टाइटन पनडुब्बी भीषण हादसे का शिकार हो गई, पांच यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई. इन सब के बावजूद कंपनी के रवैये में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है. तभी तो ओशनगेट कंपनी अभी भी अपनी वेबसाइट पर टाइटैनिक जहाज के मलबे की यात्राओं का विज्ञापन कर रही है. 

वेबसाइट पर 2 ट्रिप के विज्ञापन मौजूद

ब्रिटिश ऑनलाइन न्यूजपेपर ‘इंडिपेंडेंट’ की रिपोर्ट के अनुसार,  कंपनी की वेबसाइट पर अगले साल के लिए टाइटैनिक के मलबे तक जाने के लिए 2 ट्रिप का विज्ञापन अभी भी मौजूद है. कंपनी की वेबसाइट के अनुसार 2023 के मिशन अभी चल रहे हैं, जिनसे जुड़ी तारीखों के बारे में जानकारी ली जा सकती है. कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, अगले साल 12 जून से 20 जून और 21 जून से 29 जून तक 250,000 डॉलर की कीमत पर टाइटैनिक की दो ट्रिप निर्धारित की गई हैं. 

पांच लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत 

गौरतलब है कि टाइटैनिक का मलबा दिखाने जा रही पनडुब्बी में समंदर में गोता लगाने के करीब डेढ़ घंटे बाद विस्फोट हो गया था. जिसमें दो अरबपति समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी. इस हादसे में ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश की भी जान चली गई. इस हादसे में ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग, फ्रांसीसी डाइविंग विशेषज्ञ पॉल-हेनरी नार्जियोलेट और पाकिस्तानी व्यवसायी शहजादा दाऊद और उनके युवा बेटे सुलेमान की दर्दनाक मौत हुई थी. 

पायलट पद के लिए निकाली थी वैकेंसी

इंडिपेंडेंट की खबर के मुताबिक, ओशनगेट ने अपनी वेबसाइट पर पनडुब्बी के पायलट पद के लिए नौकरी का विज्ञापन दिया था. यह विज्ञापन तब दिया गया था, जब पनडुब्बी समंदर के अंदर लापता थी और खोजबीन चल रही थी. तब टाइटैनिक का मलबा दिखाने वाली कंपनी ओशनगेट की जमकर किरकिरी हुई थी. हालांकि बाद में कंपनी ने अपना विज्ञापन हटा लिया था. 

ये भी पढ़ें: France Riots: 'CM योगी को 24 घंटे के भीतर फ्रांस भेजा जाए', दंगे की आग में जल रहे देश को बचाने के लिए यूरोपियन डॉक्टर ने की ये मांग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget