बीमारी की अटकलों के बीच किम जोंग उन का संदेश, रिसॉर्ट बनाने वाले मज़दूरों का शुक्रिया अदा किया
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने रिसॉर्ट मजदूरों का शुक्रिया अदा किया. किम स्वास्थ्य कारणों से काफी सुर्खियों में हैं.

नई दिल्ली: बीमारी की अटकलों के बीच उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का एक संदेश सरकारी टीवी चैनल पर प्रसारित किया गया है. इस संदेश में किम जोंग उन ने वॉनसन में रिसॉर्ट बनाने वाले मज़दूरों का शुक्रिया अदा किया है. टीवी रिपोर्ट में स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है.
बता दें कि किम उत्तर कोरियाई संस्थापक और अपने दादा किम इल सुंग की 108वीं जयंती पर 15 अप्रैल को आयोजित समारोह में शामिल नहीं हुए थे. आखिरी बार किम 11 अप्रैल को पब्लिक में देखे गए थे.
उसके बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें लगने लगीं. किम का स्वास्थ्य काफी महत्व रखता है क्योंकि विशेषज्ञों को मानना है कि उनका स्वास्थ्य खराब होने से परमाणु संपन्न देश में अस्थिरता पैदा हो जाएगी.
Source: IOCL


























