एक्सप्लोरर

चीन पहुंचे उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन, 7 सालों में पहली विदेश यात्रा

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन चीन के दौरे पर हैं. जापान की निपॉन न्यूज ने बीजिंग पहुंची एक ट्रेन का फुटेज जारी करते हुए अंदेशा जताया है. रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग उन के पिता और उत्तर कोरिया के नेता रहे किम जोंग इल अपनी मौत से ठीक पहले 2011 में जिस ट्रेन से बीजिंग पहुंचे थे, वह भी कुछ ऐसी ही दिखती थी.

नई दिल्ली: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन चीन के दौरे पर हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग उन 2011 में उत्तर कोरिया की बागडोर संभालने के बाद पहली बार विदेश यात्रा पर गये हैं. ब्लूमबर्ग ने किम के साथ बीजिंग गये तीन सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया है. हालांकि किम जोंग उन के दौरे की विस्तृत जानकारी कि वह कहां रुके हैं, किन-किन लोगों से मुलाकातें होगी सामने नहीं आई है. आपको बता दें कि चीन और उत्तर कोरिया को करीबी मित्र माना जाता है.

इससे पहले सोमवार को जापान की मीडिया ने दावा किया था कि एक स्पेशल ट्रेन डेन्डोंग पहुंची है. इस ट्रेन में किम सवार थे. जापान की निपॉन न्यूज ने बीजिंग पहुंची एक ट्रेन का फुटेज जारी करते हुए अंदेशा जताया है. रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग उन के पिता और उत्तर कोरिया के नेता रहे किम जोंग इल अपनी मौत से ठीक पहले 2011 में जिस ट्रेन से बीजिंग पहुंचे थे, वह भी कुछ ऐसी ही दिखती थी.

हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की आज एक खबर के मुताबिक, चीन- उत्तर कोरिया सीमा और बीजिंग में विदेशी मेहमानों के बीच लोकप्रिय होटल पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के मौजूद रहने के बाद किम की यात्रा के बारे में मीडिया में खबरें आ रही हैं. अखबार ने कहा कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि कोई हाई प्रोफाइल नेता चीन की यात्रा पर है. बीजिंग के जिस गेस्ट हाउस में आमतौर पर विदेशी नेता ठहरते हैं वहां पुलिस की गतिविधि बढ़ गई है. इलाके में बड़ी संख्या में अधिकारी और करीब 50 वाहन देखे गए. आसपास की सड़कों की घेराबंदी कर दी गई है. इतिहास पर गौर करें तो उत्तर कोरियाई नेता की चीन और अपने पड़ोसी देशों की यात्रा हमेशा गोपनीय रही है. किम के दिवंगत पिता किम जोंग-इल गुपचुप तरीके से चीन की यात्रा करते थे.

अमेरिका ने भी किम जोंग उन के कथित दौरे पर जानकारी से इनकार किया है. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राज शाह ने सोमवार को कहा कि वह किम जोंग उन के चीन दौरे की पुष्टि नहीं कर सकते हैं.

किम का यह कथित चीन दौरा ऐसे समय हो रहा है जब अमेरिका ने चीनी प्रोडक्ट पर टैरिफ बढ़ा दिये हैं. चीन और अमेरिका के बीच 'ट्रेड वॉर' छिड़ा है. अमेरिका उत्तर कोरिया की परमाणु नीति के खिलाफ कदम उठा चुका है और कई प्रतिबंध लगाए हैं. चीन ने इस प्रतिबंध का विरोध करते हुए उकसाने वाला कदम करार दिया था.

इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच मुलाकात के लिए सहमति बनी थी. दोनों नेताओं के बीच इसी साल मई के अंत में मुलाकात हो सकती है.

न्यूक्लियर टेस्ट नहीं बातचीत करेंगे किम जोंग, अप्रैल में होगी साउथ कोरिया के साथ बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget