एक्सप्लोरर

बगदाद के व्यस्त बाजार में हुआ विस्फोट, धमाके के कारण नौ लोग घायल

बगदाद में बुधवार को हुए विस्फोट में 9 लोग घायल हो गए हैं. वहीं यह इस साल में दूसरी बार है जब घनी आबादी वाले इलाके को निशाना बनाया गया है.

बगदादः इराक की राजधानी बगदाद में बुधवार को एक व्यस्त बाजार में हुए विस्फोट में कम से कम नौ लोग घायल हो गए. इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इराकी सेना ने बिना कोई ब्योरा दिए घटना की पुष्टि की. राजधानी के पूर्व स्थित सद्र शहर में एक बाजार में धमाके की आवाज सुनी गई. सेना ने हालांकि विस्फोट में हुई क्षति के बारे में विस्तार से नहीं बताया है.

दो सुरक्षा अधिकारियों ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि विस्फोट में कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं. इस साल यह दूसरी बार है जब घनी आबादी वाले इलाके के बाजार को निशाना बनाया गया है. इराकी सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक धमाका राजधानी के पूर्व में सद्र शहर के एक बाजार में सुना गया. सेना ने धमाके में हुए जान, माल के नुकसान के बारे में विस्तार से नहीं बताया है.

साल में दूसरी बार हुआ विस्फोट

इस साल यह दूसरी बार है जब घनी आबादी वाले इलाके में एक बाजार को निशाना बनाया गया है. अप्रैल में सद्र शहर में हुए एक कार बम हमले में कम से कम चार लोग मारे गए थे. यह धमाका बाजार में खड़ी कार में लगे विस्फोटक के कारण हुआ था. 

फिलहाल अभी यह साफ नहीं हुआ है कि बुधवार को हुए विस्फोट का मुख्य कारण क्या था. वहीं 2017 में इस्लामिक स्टेट समूह की हार के बाद से हाल के वर्षों में बगदाद में लगभग हर दिन होने वाले बड़े बम हमलों में कमी आई है.

इसे भी पढ़ेंः
प्रियंका गांधी के बाद राहुल गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, क्या अब थम जाएगा पंजाब कांग्रेस का कलह?
जम्मू कश्मीर: परिसीमन को लेकर दिल्ली में हुई आज बैठक, अगले महीने 4 दिनों के दौरे पर जाएंगे अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget