एक्सप्लोरर

New York Fire: न्यूयॉर्क में दर्दनाक हादसा, बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 9 बच्चों समेत 19 की मौत, पढ़ें पूरी खबर

New York Apartment Fire: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने पर बहुमंजिला इमारत की खिड़की से लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे पर आग इतनी भीषण थी कि उनमें से कुछ लोगों तक सही समय पर मदद नहीं पहुंच पाई.

New York Apartment Fire: न्यूयॉर्क में एक रिहायशी इमारत में आग लगने से एक आवासीय परिसर में 9 बच्चों समेत 19 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है. अधिकारियों के मुताबिक घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है और वहां पर राहत और बचाव कार्य जारी है. जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में न्यूयॉर्क के रिहायशी इलाके में इस तरह की आग लगने की यह अपने आप में पहली घटना है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने पर बहुमंजिला इमारत की खिड़की से लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे पर आग इतनी भीषण थी कि उनमें से कुछ लोगों तक सही समय पर मदद नहीं पहुंच पाई. आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पोर्टेबल इलेक्ट्रिक हीटर की वजह से इमारत में आग लगने की घटना हुई है.

वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मेयर एरिक एडम्स ने संवाददाताओं को बताया कि 19 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और 63 लोग घायल हुए हैं जिनमें से कई की हालत बेहद 'गंभीर' है. उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन और न्यूयॉर्क के इतिहास में आग लगने की सबसे भीषण घटनाओं में से एक है. उनके ऑफिस ने इस दुखद घटना पर खेद प्रकट करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि जिन लोगों को हमने खो दिया, उनके लिए प्रार्थना करने में आप मेरे साथ शामिल हों, विशेष रूप से उन 9 बच्चों के लिए जिन्हें असमय ही इस हादसे में अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा है. 

गौरतलब है कि द ब्रोंक्स में 19 मंजिला इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर अमेरिकी समय के अनुसार सुबह 11 बजे आग लगने की घटना हुई थी. इस पर जानकारी देते हुए न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग ने एक समाचार एजेसी को बताया कि सूचना मिलते ही विभाग ने उचित इमरजेंसी प्रटोकॉल का पालन करते हुए राहत एंव बचाव कार्य शुरु कर दिया. वहीं आग लगने पर अग्निसमन विभाग ने अपने 200 अग्निशामक कर्मियों को राहत एंव बचाव कार्य में लगाया है.

Pakistan: कौन हैं आयशा मलिक जो बनने जा रहीं हैं पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज, ऐसी है उनकी कहानी

Delhi Corona: राजधानी में फूटा कोरोना बम, दिल्ली पुलिस के पीआरओ समेत 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोविड-19 पॉजिटिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती विद्रोहियों का अटैक, यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
हूती विद्रोहियों का अटैक, यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Embed widget