एक्सप्लोरर

पाकिस्तान: हिन्दू लड़की निमरिता की मौत पर उठ रहे सवाल, आत्महत्या या हत्या पर बना हुआ है संशय

पाकिस्तान में हिन्दू लड़की निमरिता कुमारी की मौत के बाद से लोग न्याय की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि जिस अवस्था में निमरिता का शव बरामद हुआ है वह शक पैदा करता है कि यह हत्या है या आत्महत्या.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में एक हिन्दू लड़की निमरिता कुमारी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर लोग न्याय की मांग कर रहे हैं. मेडिकल की छात्रा निमरिता के दोषियों को सजा दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर निम्रिता ट्रेंड किया. बता दें कि निम्रिता का शव लरकाना के बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में चारपाई से बंधा हुआ मिला था. इसी के बाद से यह संशय बना हुआ है कि आखिर उसने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है.

बता दें कि जिस हालत में निमरिता का शव बरामद किया गया है उससे लोगों को हत्या का शक है और इसी कारण इस इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है. सोशल मीडिया पर कई लोग इस घटना को धर्मांतरण और पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर जारी अत्याचार से भी जोड़कर देख रहे हैं.

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

निमरिता के परिजन का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है. निमरिता के भाई जो खुद एक डॉक्टर हैं ने कहा है कि शव पर जिस तरह के चोट के निशान हैं वह साफ इशारा करता है कि ये हत्या का मामला है. उन्होंने अल्पसंख्यक होने के कारण लोगों से मदद की अपील की है. परिजनों ने पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं.

कौन थी मेडिकल की छात्रा निमरिता 

निमरिता पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली थीं. वह डेंटल कॉलेज में फाइनल ईयर की छात्र थीं. खबरों के मुताबिक वह पढ़ाई के साथ-साथ कुछ सामाजिक कार्यों में भी आगे रहती थीं. उसकी मौत के बाद पाकिस्तान में हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ें- Poorvodaya 2019: कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले- संविधान में अकबर हैं लेकिन बाबर और औरंगजेब नहीं

अयोध्या मामला: SC ने कहा- सभी पक्ष 18 अक्टूबर तक जिरह पूरी करें, शनिवार को भी सनुवाई के लिए तैयार

अयोध्या मामला: SC ने कहा- सभी पक्ष 18 अक्टूबर तक जिरह पूरी करें, शनिवार को भी सनुवाई के लिए तैयार

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget