एक्सप्लोरर

Niger Coup: सूखे चावल खाकर पेट भर रहे इस देश के राष्ट्रपति, आखिर क्यों आ गई ये नौबत?

Niger President Mohamed Bazoum: नाइजर में तख्तापलट के बाद से लगातार मिलिट्री जुंटा को सरकार से हटने को कहा जा रहा है लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया है.

Niger Coup: क्या आपने कभी सोचा है कि किसी राष्ट्रपति को सूखे चावल खाने की नौबत आ जाएगी? लेकिन ऐसा सच में हो रहा है, एक देश के राष्ट्रपति को सूखे चावल खाकर पेट भरना पड़ रहा है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं नाइजर के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति मोहम्मद बाजौम की. उनका कहना है कि उन्हें अलग-थलग रखा गया है और खाने के नाम पर मिलिट्री जुंटा सिर्फ सूखी बर्फ और पास्ता दे रहा है. 

हाल ही में सेना ने नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मद बाजौम का तख्तापलट किया. मिलिट्री जुंटा के ऊपर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह बाजौम को सत्ता सौंप दे, मगर उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया है. मिलिट्री जुंटा को लोगों की तरफ से भी समर्थन मिल रहा है. इस वजह से ही वह सत्ता में बने हुए हैं. लोगों को लगता है कि आतंक के खिलाफ पश्चिमी मुल्कों के समर्थन वाली सरकार ने कुछ नहीं किया. 

न मिल रहा खाना और न दवा: राष्ट्रपति बाजौम

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, नाइजर के राष्ट्रपति बाजौम ने अपने दोस्त को मैसेज कर अपने साथ हो रहीं ज्यादतियों को जिक्र किया है. उनका कहना है कि शुक्रवार से ही उन्हें किसी से बात नहीं करने दिया जा रहा है. न तो कोई उन्हें खाना दे रहा है और न दवा. बाजौम का कहना है कि वह बिना बिजली के एक हफ्ते से रह रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे पूरा मुल्क अपनी जिंदगी गुजार रहा है. 

राष्ट्रपति बाजौम ने बताया कि उन्हें जितना भी खाना दिया गया, वो सब खराब हो चुका है. हालत ये हो गई है कि उन्हें सूखे चावल और पास्ता खाकर दिन गुजारने पड़ रहे हैं. भले ही राष्ट्रपति को अलग-थलग रखा गया है, मगर उन्हें बाहरी दुनिया से संपर्क करने दिया जा रहा है. तख्तापलट के बाद पिछले दो हफ्तों से राष्ट्रपति बाजौम को घर में नजरबंद करके रखा गया है. 

राष्ट्रपति ने हिम्मत रखी बरकरार

नाइजर के प्रधानमंत्री ने कहा है कि भले ही राष्ट्रपति को बुरे हालातों में रखा गया है, मगर उन्होंने अपनी हिम्मत बरकरार रखी है. उन्होंने ये भी बताया है कि मिलिट्री जुंटा ECOWAS के साथ बातचीत जारी रखना चाहता है. ECOWAS नाइजर में पैदा हुए इस संकट से निपटने में मदद कर रही है. पश्चिमी देशों के गठबंधन को ECOWAS के तौर पर जाना जाता है. 

यह भी पढ़ें: अफ्रीकी देश नाइजर में तख्तापलट! सेना ने राष्ट्रपति बजौम को किया गिरफ्तार, देश की सीमाएं सील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
पाकिस्तान ने मीडिया पर लगाया बैन? नई गाइडलाइंस जारी, क्या PoK में स्वतंत्र कवरेज रोकना है मकसद
पाकिस्तान ने मीडिया पर लगाया बैन? नई गाइडलाइंस जारी, क्या PoK में स्वतंत्र कवरेज रोकना है मकसद
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget