एक्सप्लोरर

Plane Missing in Nepal: नेपाल में जोमसोम जा रहा यात्री विमान लापता, 4 भारतीयों समेत कुल 22 लोग सवार

Plane Missing in Nepal: इस विमान में चालक दल, चार भारतीयों और तीन जापानी नागरिकों समेत कुल 22 यात्री सवार हैं. इस विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी. बाद में एटीएस से इसका संपर्क टूट गया.

भारत के पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) से बड़ी खबर आई है. नेपाल में एक यात्री विमान (Nepal Flight) लापता हो गया है. इस विमान में चालक दल, चार भारतीयों और तीन जापानी नागरिकों समेत कुल 22 यात्री सवार हैं. इस विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी. बाद में एयर ट्रेफिक कंट्रोल (ATC) से इसका संपर्क टूट गया. अब खबर मिली है कि जोमसोम के पास एक इलाके में आग की लपटें दिखाई दी हैं. वहीं, जोमसोम एयरपोर्ट ऑथिरिटी को जोर के धमाके की आवाज भी सुनाई दी. सेना और प्राइवेट हेलीकॉप्टर को उसी तरफ भेजा गया है.

10:35 बजे के बाद एटीएस से टूटा संपर्क

अधिकारियों ने बताया है कि पिछले करीब आधे घंटे से विमान का एटीसी से कोई संपर्क नहीं हो पाया है. 10:35 तक एटीसी से विमान का संपर्क बना हुआ था. फिलहाल विमान के बारे में पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर को भेजा गया है. जोमसोम हवाई अड्डे के एटीसी ने जानकारी दी है कि एक हेलिकॉप्टर उन क्षेत्रों में भेजा गया है, जहां आखिरी बार विमान से संपर्क किया गया था. नेपाली सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने कहा, "नेपाली सेना का एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर हाल ही में लेटे, मस्टैंग के लिए रवाना हुआ है, जो संभावना है कि इन क्षेत्रों में विमान दुर्घनाग्रस्त हो गया हो.

विमान में किस देश से कितने नागरिक सवार?

तारा एयर (Tara Air) के मुताबिक विमान में चालक दल समेत कुल 22 यात्री सवार हैं. इनमें से 13 नेपाली, 4 भारतीय और दो जापानी नागरिक हैं. क्रू मेंबर्स में विमान के पायलट कैप्टन प्रभाकर प्रसाद घिमिरे, को-पायलट इतासा पोखरेल और एयर होस्टेस कास्मी थापा शामिल हैं. तारा एयर के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने पुष्टि की है कि विमान लापता हो गया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें-

India Bangladesh: भारत-बांग्लादेश के बीच आज से फिर शुरू हुई ट्रेन, 2020 में सेवाओं को कर दिया था निलंबित

Mann Ki Baat: पीएम मोदी बोले - केदारनाथ में गंदगी फैला रहे कुछ लोग, तीर्थ सेवा का बताया महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
Explained: क्या है ईरान का 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स', हवा में ऑक्सीजन सोखकर मचाता है तबाही
Explained: क्या है ईरान का 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स', हवा में ऑक्सीजन सोखकर मचाता है तबाही
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget