एक्सप्लोरर

Nepal Plane Crash: रनवे से महज 10 सेकेंड की दूरी पर क्रैश हुआ विमान, नेपाल में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

Nepal News: पोखरा एयरपोर्ट एटीसी के सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त यति एयरलाइंस का विमान रनवे से महज 10 सेकेंड की दूरी पर था.

Plane Crash in Nepal: नेपाल में रविवार (15 जनवरी) को बड़ा विमान हादसा हो गया. नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Pokhara International Airport) पर यति एयरलाइंस (Yeti Airlines) का ATR-72 प्लेन क्रैश हो गया है. 72 सीटर इस विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर्स को मिलाकर कुल 72 लोग सवार थे. जानकारी के मुताबिक, विमान लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले क्रैश हो गया. 

पोखरा एयरपोर्ट एटीसी के सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त यति एयरलाइंस का विमान रनवे से महज 10 सेकेंड की दूरी पर था. ATC कर्मचारी के अनुसार, पोखरा का रनवे पूर्व-पश्चिम दिशा की ओर बना हुआ है. विमान में लैंडिंग से पहले हवा में ही आग लग गई थी. दुर्घटना स्थल पर राहत-बचाव कार्य जारी है और फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. 

35 शव किए गए बरामद

नेपाल पुलिस ने बताया कि प्लेन में हवा में ही आग लग गई थी और उसी के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से आ रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वहां अफरा-तफरी का माहौल है. बचावकर्मी विमान में लगी आग को पानी से बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. एक दूसरे वीडियो में विमान क्रैश होता हुआ दिखाई दे रहा है. नेपाल पुलिस के मुताबिक, 35 शवों को बरामद किया गया है और अभी यह संख्या और बढ़ सकती है.

एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

यति एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. ये हादसा दिन में 11 बजकर 10 मिनट पर हुआ. ये विमान पोखरा घाटी में सेती नदी की खाई में गिर गया. उधर नेपाल सरकार ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. कैबिनेट मीटिंग के बाद नेपाल सरकार ने विमान हादसे की वजह से 16 जनवरी को एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान कर दिया है. सरकार ने हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन कर दिया है. 

विमान में सवार थे पांच भारतीय

यति एयरलाइंस की ओर से भी विमान में सवार सभी यात्रियों की लिस्ट जारी कर दी गई है. एबीपी न्यूज को प्लेन में सवार पांच भारतीयों के बारे में जानकारी मिली है. नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एबीपी न्यूज को बताया कि प्लेन में सवार पांच भारतीयों के नाम संजय जायसवाल, सोनू जायसवाल, अनिल कुमार राजभर, अभिषेक कुशवाह और विशाल शर्मा हैं. काठमांडू में भारतीय दूतावास भी नेपाल प्रशासन और यति एयरलाइंस के साथ सम्पर्क में है.

ये भी पढ़ें-Nepal Plane Crash: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताया दुख, हादसे में अब तक 40 लोगों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो....', ट्रंप बोले- अमेरिका कर देगा बर्बाद, एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड
'अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो....', ट्रंप बोले- अमेरिका कर देगा बर्बाद, एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड
40 साल बाद नई शुरुआत! PM मोदी के दौरे से भारत-न्यूजीलैंड के रिश्तों को नई उड़ान, टेंशन में आ जाएगा चीन
40 साल बाद नई शुरुआत! PM मोदी के दौरे से भारत-न्यूजीलैंड के रिश्तों को नई उड़ान, टेंशन में आ जाएगा चीन
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget