एक्सप्लोरर

Nepal Plane Crash: 'उसे उस दिन काम पर जाने के लिए मना किया था', नेपाल विमान दुर्घटना में मारे गए फ्लाइट अटेंडेंट के पिता ने बयां किया दर्द

Nepal Plane Crash: ओशिन की दो साल पहले पोखरा में शादी हुई थी और उनके पति फिलहाल यूके में हैं. हादसे की खबर मिलने के बाद ओशिन के पिता मोहन और मां सबनाम आले मागर बेटी के शव की शिनाख्त के लिए पोखरा पहुंचे.

Nepal Plane Crash: नेपाल विमान हादसे में मारी गई फ्लाइट अटेंडेंट ओशिन अले मागर के घर वाले उनके घर लौटने का इंतजार करते रह गए. दरअसल, ओशिन घर से कहकर निकली थी कि वह पोखरा लौटकर संक्रांति का त्योहार परिवार के साथ मनाएगी. लेकिन वो दर्दनाक विमान हादसे का शिकार हो गई. लौटने का वादा करने वाली मागर लौट कर नहीं आई, आया तो उनका शव. जिसके बाद ओशिन के घर में मातम पसर गया. 

भारतीय सेना से रिटायर्ड ओशिन के पिता मोहन आले मागर ने बताया कि उन्होंने उसे सुबह-सुबह जाने से पहले कहा था कि वह त्योहार के समय काम पर न जाए. पिता के कहने पर ओशिन ने कहा था कि वह दो उड़ाने पूरी करने के बाद घर आ जाएंगी और अपने परिवार के साथ ही त्योहार मनाएगी.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ओशिन पिछले दो साल से येति एयरलाइन के साथ काम कर रही थीं. मूल रूप से चितवन की रहने वाली ओशिन नौकरी शुरू करने के बाद से काठमांडू में रह रही थीं और पिछले छह महीने से उसके माता-पिता भी साथ रह रहे थे. ओशिन की दो बहनें और एक भाई है. वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं. उसका भाई महज चार साल का है.

ओशिन की दो साल पहले पोखरा में शादी हुई थी और उनके पति फिलहाल यूके में हैं. हादसे की खबर मिलने के बाद ओशिन के पिता मोहन और मां सबनाम आले मागर बेटी के शव की शिनाख्त के लिए पोखरा पहुंचे. पिता ने बताया कि अगर वह मेरी बात मान गई होती तो आज ज़िंदा होती. मैंने मना किया था त्यौहार के दिन उसे जाने को लेकिन वह नहीं मानी.

Tiktok हिट थीं ओशिन

एयर होस्टेस ओशिन आले मागर Tiktok पर काफी लोकप्रिय थीं. प्लेन क्रैश के बाद उनका एक वीडियो सामने आया. वीडियो उन्होंने प्लेन के अंदर बनाया था. इसमें वह प्लेन के अंदर हंसती-मुस्कुराती वीडियो बनाती दिख रही थीं. 

ऐसे क्रैश हुआ विमान
यति एयरलाइंस के ATR-72 विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी. इसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर्स सवार थे. विमान पोखरा के समीप ही पहुंचा था कि 11 बजकर 10 मिनट पर लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले क्रैश हो गया. जिसमें विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गयी. 

ये भी पढ़ें: Ateshgah Baku Fire Temple: भारत से हजारों किलोमीटर दूर अजरबैजान का एक मंदिर आतिशगाह जहां सदियों से जल रही है आग...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
श्रीलंका पहुंचे भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री, 'पड़ोसी पहले' नीति पर दिया जोर
श्रीलंका पहुंचे भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री, 'पड़ोसी पहले' नीति पर दिया जोर
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget