एक्सप्लोरर

Nepal Helicopter Crash: नेपाल में हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 लोगों की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

Air Dynasty Crash: नेपाल की राजधानी काठमांडू के बाहर नुवाकोट के शिवपुरी राष्ट्रीय उद्यान में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में पांच नागरिकों की मौत हो गई है.

Nepal Helicopter Crash: नेपाल की राजधानी काठमांडू के बाहर नुवाकोट के शिवपुरी के राष्ट्रीय उद्यान में एक हेलीकॉप्टर बुधवार (07 अगस्त) को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एपी की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में विमान में सवार सभी पांच नागरिकों की मौत हो गई है.

स्थानीय मीडिया ने बताया कि ये हेलीकॉप्टर काठमांडू से रवाना हुआ था और सयाफ्रूबेन्सी की ओर जा रहा था. त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि विमान ने बुधवार (07 अगस्त) को दोपहर 1:54 बजे काठमांडू से उड़ान भरी थी और अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही वो हादसे का शिकार हो गया है. 

चार चीनी नागरिकों की मौत

नेपाल पुलिस के मुताबिक विमान हादसे में चार चीनी नागरिकों की भी मौत हुई है, बताया गया कि एयर डायनेस्टी (Air Dynasty) के 9एन-एजेडी हेलीकॉप्टर में चार चीनी नागरिकों समेत कुल पांच लोग सवार थे. हादसे की सूचना पाकर आनन-फानन में नेपाल पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची. 

तीन मिनट बाद ही टूट गया संपर्क

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने माय रिपब्लिका अखबार के हवाले से बताया कि नुवाकोट के शिवपुरी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर सात में पुलिस ने दुर्घटनास्थल से पांच शव बरामद किए और उनकी पहचान की. कई रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि एयर डायनेस्टी (Air Dynasty) के 9एन-एजेडी हेलीकॉप्टर का उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही संपर्क टूट गया था. 

नेपाल पुलिस ने दी ये जानकारी

विमान दुर्घटना के मामले पर नेपाल पुलिस ने एक बयान जारी किया है. नेपाल पुलिस ने अपने बयान में कहा कि एयर डायनेस्टी (Air Dynasty) का 9एन-एजेडी हेलीकॉप्टर नुवाकोट के शिवपुरी पहुंचा और यहीं वो दुर्घटना का शिकार हुआ. बताया गया कि नेपाल पुलिस घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. 

बता दें कि इससे पहले 24 जुलाई, 2024 को भी नेपाल में विमान दुर्घटना हुई थी जिसमें 18 लोगों की मौत हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेपाल की राजधानी काठमांडू से उड़ान भरते वक्त बॉम्बार्डियर CRJ 200 विमान दुर्घटना का शिकार हुआ था. खबर है कि इस विमान में भीषण आग लगी थी. नेपाल में विमान दुर्घटनाओं का सिलसिला काफी लंबे समय से चल रहा है जो एक चिंता का विषय है.

ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट से अस्पताल मिलने पहुंचीं IOA अध्यक्ष पीटी उषा, मुलाकात के बाद कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में सड़क पर लाखों प्रदर्शनकारी, पेरिस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन-आंसू गैस छोड़े
फ्रांस में सड़क पर लाखों प्रदर्शनकारी, पेरिस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन-आंसू गैस छोड़े
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत
आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget