एक्सप्लोरर

नेपाल: एवरेस्ट का प्रदूषण कम करने पर बड़ा फैसला, सिंगल-यूज प्लास्टिक पर लगेगा बैन

2020 तक एवरेस्ट को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम में यह फैसला लिया गया है.

काठमांडू: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के क्षेत्र में प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर नेपाल ने बड़ा कदम उठाया है. एवरेस्ट क्षेत्र को 2020 तक प्लास्टिक-मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए नेपाल ने इस क्षेत्र में सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है. माना जा रहा है कि इस कदम से धरती पर सबसे ऊंची चोटी पर होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगेगी.

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, सोलूखुंबा जिला में खुंबा पसांग ल्हामू रूरल म्यूनिसिपेलिटी की कार्यकारी परिषद ने बुधवार को यह निर्णय लिया. यह आदेश एक जनवरी 2020 से लागू होगा. नेपाल अगले साल 'विजिट नेपाल' (नेपाल पधारें) अभियान भी शुरू करेगा, जिसका लक्ष्य कम से कम 20 लाख विदेश पर्यटक है.

ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल होता है प्लास्टिक

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणविदों ने चिंता जताई है कि नेपाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के नाजुक पर्यावरण की रक्षा के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए हैं. रूरल म्यूनिसिपेलिटी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गणेश घीमिरे ने कहा कि 30 माइक्रोन्स से कम मोटाई वाले प्लास्टिक उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया गया है.

इन वस्तुओं में प्लास्टिक के थैले, स्ट्रॉ, सोडा और पानी की बोतलें और ज्यादातर खाद्य पदार्थो को पैक करने वाली प्लास्टिक हैं. उन्होंने कहा, "कोक, फेंटा, स्प्राइट, मिरिंडा और प्लास्टिक की बोतलों में अन्य पेय पदार्थो पर प्रतिबंध रहेगा."

घिमिरे ने कहा कि कानून तोड़ने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने पर सहमति नहीं बनी है. पिछले साल 56,303 विदेशी ट्रैकर्स तथा पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट क्षेत्र का दौरा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget