एक्सप्लोरर

नवाज शरीफ को खुद साफ करना होगा अपना जेल वॉर्ड

कारागार महानिरीक्षक शाहिद सलीम बेग ने कहा कि शरीफ को अल-आजिजिया स्टील मिल्स/हिल मेटल प्रतिष्ठान मामले में भ्रष्टाचार के लिए 24 दिसंबर को सुनाए गए सात वर्ष की 'कठोर' सजा के तहत उन्हें खुद ही अपने कक्ष को साफ रखने के लिए कहा गया है.

लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर के कोट लखपत जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को प्रशासन ने एक अटेंडेंट (सहयोगी) देने से इंकार कर दिया है और कहा कि वो खुद ही जेल वॉर्ड की सफाई रखें. पंजाब प्रांत की सरकार ने बुधवार को कहा कि वो पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता को उनके अटेंडेंट के रूप में एक कैदी मुहैया नहीं करा सकते और इसलिए उन्हें खुद ही अपने वॉर्ड को साफ करना पड़ेगा.

कारागार महानिरीक्षक शाहिद सलीम बेग ने कहा कि शरीफ को अल-आजिजिया स्टील मिल्स/हिल मेटल प्रतिष्ठान मामले में भ्रष्टाचार के लिए 24 दिसंबर को सुनाई गई सात साल की 'कठोर' सजा के तहत उन्हें खुद ही अपने कक्ष को साफ रखने के लिए कहा गया है.

तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ को कोट लखपत जेल में एक टीवी सेट, बिस्तर, कंबल, हीटर, एक कुर्सी और टेबल दिया गया है. जेल प्रमुख ने कहा कि शरीफ का मामला अति संवेदनशील है इसलिए उन्हें जेल के उनके बैरक से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई है.

शरीफ को पिछले साल की 25 दिसंबर को लाहौर की कोट लखपत जेल भेज दिया गया. एक दिन पहले ही देश की भ्रष्टाचार विरोधी अदालत ने उन्हें बहुचर्चित पनामा पेपर्स कांड से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में सात साल जेल की सजा सुनायी थी.

अदालत ने 69 साल के शरीफ को अल-अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी जबकि फ्लैगशिप इन्वेस्टमेंट्स भ्रष्टाचार मामले में बरी कर दिया था. इस्लामाबाद स्थित जवाबदेही अदालत ने ‘फ्लैगशिप इन्वेस्टमेंट्स’ भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई शुरू की थी.

फैसले के बाद अदालत में ही शरीफ को गिरफ्तार कर लिया गया और रावलपिंडी की अडियाला जेल भेज दिया गया. अदालत ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए उन्हें लाहौर में कोट लखपत जेल स्थानांतरित कर दिया.

ये भी देखें

फटाफट अंदाज में देखिए सुबह की बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूएस-ईरान वॉर के चलते बंद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालू की वेस्ट एशिया में सर्विस, ओमान-कुवैत की उड़ान शुरू
यूएस-ईरान वॉर के चलते बंद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालू की वेस्ट एशिया में सर्विस, ओमान-कुवैत की उड़ान शुरू
Exclusive: दुनिया के सामने बेपर्दा शहबाज! PoK में 24वें दिन भी बगावत की आवाज जारी, अवामी एक्शन कमेटी ने खोला राज
दुनिया के सामने बेपर्दा शहबाज! PoK में 24वें दिन भी बगावत की आवाज, अवामी एक्शन कमेटी ने खोला राज
क्या सरेंडर करेगा यूक्रेन? रूस के हमलों से दहला कीव, आयरलैंड यात्रा बीच में छोड़कर लौटे जेलेंस्की
क्या सरेंडर करेगा यूक्रेन? रूस के हमलों से दहला कीव, आयरलैंड यात्रा बीच में छोड़कर लौटे जेलेंस्की
वेनेजुएला में लाल हुआ पूरा आसमान, वायरल VIDEO देख सहमे लोग; आखिर क्या है इस रहस्यमयी नजारे का सच?
वेनेजुएला में लाल हुआ पूरा आसमान, वायरल VIDEO देख सहमे लोग; आखिर क्या है इस रहस्यमयी नजारे का सच?

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; पंडितों को बुलाकर करवाई पूजा
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; करवाई पूजा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget