एक्सप्लोरर

James Webb Telescope Launch: NASA का जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च, ब्रह्मांड के रहस्यों को करेगा उजागर

James Webb Telescope Launch: नासा (NASA) ने आज शनिवार को क्रिसमस के मौके पर जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (James Webb Telescope) को लॉन्च किया.

James Webb Telescope Launch: विश्व की सबसे बड़ी और सर्वाधिक शक्तिशाली अंतरिक्ष दूरबीन 'जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप' (James Webb Telescope) शनिवार को अपने अभियान पर रवाना हो गई, जो आरंभिक तारों और आकाशगंगाओं की खोज के साथ ही जीवन के संकेतों का पता लगाने के लिए ब्रह्मांड की पड़ताल करेगी.

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की 'जेम्स वेब अंतरिक्ष दूरबीन' ने दक्षिण अमेरिका के उत्तर-पूर्वी तट स्थित फ्रेंच गुयाना अंतरिक्ष केंद्र से क्रिसमस की सुबह यूरोपीय रॉकेट 'एरियन' पर सवार होकर अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी.

हबल स्पेस टेलीस्कोप का होता था इस्तेमाल 

नासा (NASA) अभी तक अंतरिक्ष की जानकारियों के लिए हबल स्पेस टेलीस्कोप (Hubble Space Telescope) का इस्तेमाल किया करता था, लेकिन जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप, हबल टेलीस्कोप से कई गुना ज्यादा शक्तिशाली है. इसे बनाने से लेकर लॉन्च करने तक में 10 अरब डॉलर का खर्च आया है.

पहुंचने में एक महीने का समय लगेगा

जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (James Webb Telescope) अपने गंतव्य तक पहुंचने में 16 लाख किलोमीटर या चंद्रमा से चार गुना अधिक दूरी की यात्रा तय करेगी. इसे वहां पहुंचने में एक महीने का समय लगेगा और फिर अगले पांच महीनों में इसकी अवरक्त आंखें ब्रह्मांड की पड़ताल शुरू करने के लिए तैयार होंगी.

नासा के प्रशासक ने क्या कहा था?

नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था, "यह हमें हमारे ब्रह्मांड और उसमें हमारे स्थान की बेहतर समझ देने जा रही है कि हम कौन हैं, हम क्या हैं. हालांकि, उन्होंने आगाह करते हुए यह भी कहा था, "जब आप एक बड़ा पुरस्कार चाहते हैं, तो आपके सामने आमतौर पर एक बड़ा जोखिम होता है."

प्रक्षेपण एक सप्ताह तक हुआ प्रभावित

दुनियाभर में खगोलविदों को इस दूरबीन के प्रक्षेपण का बेसब्री से इंतजार था. अंतिम-मिनट की तकनीकी खराबी ने प्रक्षेपण को लगभग एक सप्ताह तक प्रभावित किया और फिर तेज हवा ने इसे क्रिसमस की ओर धकेल दिया.

लॉन्च से पहले दी गई थी चेतावनी 

नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने लॉन्च से पहले चेतावनी दी थी कि '300 से ज्यादा चीजें गलत हो सकती हैं, जो लॉन्च को रोक सकती है. इस सप्ताह अधिकारियों ने बताया था कि रॉकेट और टेलीस्कोप के बीच रुक-रुक कर कम्युनिकेशन हो रहा है. 

जेम्स वेब के नाम पर दूरबीन का नाम

पुरानी हबल अंतरिक्ष दूरबीन के उत्तराधिकारी के रूप में, लंबे समय से लंबित जेम्स वेब दूरबीन का नाम 1960 के दशक में नासा के प्रशासक रहे जेम्स वेब के नाम पर रखा गया है. इस नई सात टन वजनी दूरबीन को बनाने और प्रक्षेपित करने के लिए नासा ने यूरोपीय और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ भागीदारी की, जिस पर 1990 के दशक से 29 देशों के हजारों लोग काम कर रहे थे.

ब्रह्मांड की उत्तपति पर खोज

जेम्स वेब टेलीस्कोप के अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद, ब्रह्मांड के निर्माण के शुरुआती चरणों के दौरान बने सितारों और आकाशगंगाओं (galaxies) की ओर 13.7 अरब वर्ष पीछे देखने का प्रयास करेगा. जेम्स वेब टेलीस्कोप को धरती पर इंसानों द्वारा बनाया गया टाइम मशीन भी कहा जा रहा है, क्योंकि ये ब्रह्मांड की उत्तपति की खोज करने वाला है. 

वैज्ञानिकों ने एक-दूसरे को लगाया गले

नियंत्रण कक्ष में मौजूद लोगों ने सांता टोपियां पहन रखी थीं. दूरबीन के प्रक्षेपण के बाद केंद्र में तालियों की गड़गड़ाहट हुई और उत्साही वैज्ञानिकों ने एक-दूसरे को गले लगाया. वे दूरबीन का नाम लेकर चिल्ला रहे थे, "गो वेब (जाओ वेब)."

एरियनस्पेस के मुख्य कार्याधिकारी स्टीफन इजराइल ने प्रक्षेपण के बाद कहा, "हमने आज सुबह मानवता के लिए प्रक्षेपण किया." दूरबीन में कई उपकरण लगे हैं और इसमें सोने की परत चढ़ा एक दर्पण भी लगा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि

Embed widget