एक्सप्लोरर

Nancy Pelosi Taiwan Visit: नैंसी पेलोसी की यात्रा के बीच चीनी सेना के 20 से ज्यादा विमान ताइवानी क्षेत्र में घुसे

अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की यात्रा से चीन काफी नाराज है. ड्रैगन का कहना है कि अमेरिका को इसका परिणाम भुगतना होगा. इस बीच चीनी सेना के 20 से ज्यादा विमानों ने ताइवानी क्षेत्र में उड़ान भरी.

Nancy Pelosi Taiwan Visit: अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की यात्रा से नाराज चीन ने कहा कि यूएस को इसका परिणाम भुगतना होगा. इस बीच न्यूज़ एजेंसी एएफपी ने ताइवान की सेना के हवाले से बताया है कि चीनी सेना का 21 विमान एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेश जोन (ADIZ) में घुस आया. बताया जा रहा है कि इस दौरान चीन ने अपने KJ500 अवाक्स विमान और जेएफ16, जेएफ11, Y9 EW और Y8 ELINT विमान को तैनात किया था.

इससे पहले जैसे ही ताइवान की मीडिया ने पेलोसी के ताइपे पहुंचने की जानकारी दी, वैसे ही चीन की आधिकारिक सोशल मीडिया ने बड़े पैमाने पर सेना के ताइवान जलडमरुमध्य की ओर बढ़ने की जानकारी दी.

पेलोसी की ताइवान यात्रा की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने बीजिंग में कहा, ‘‘हम पेलोसी के कार्यक्रम पर करीबी नजर रख रहे हैं और अगर वह ताइवान की यात्रा करती हैं तो हम कड़ा जवाब देंगे.’’ एक अन्य प्रवक्ता ने कहा कि चीन की संप्रभुता, सुरक्षा और हित को कमतर करने की जिम्मेदारी अमेरिका की होगी और उसे इसकी कीमत चुकानी होगी.

चीन नियमित तौर पर किसी विदेशी हस्ती के ताइवान दौरे का विरोध करता रहा है. उसका दावा है कि वह वन चाइना पॉलिसी का पालन करता है और जोर देता है कि बाकी देश भी इसको मानें. उसका मानना है कि ताइवान मुख्य भूमि का हिस्सा है.

क्या बोलीं नैंसी पेलोसी?

ताइवान पहुंचने के बाद नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) ने कहा कि ताइवान यात्रा यहां के जीवंत लोकतंत्र का समर्थन करने के लिए अमेरिका की अटूट प्रतिबद्धता का सम्मान करती है. लोकतंत्र को हमारा समर्थन है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ताइवान के 23 मिलियन लोगों के साथ अमेरिका की एकजुटता आज पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुनिया निरंकुशता और लोकतंत्र के बीच एक विकल्प का सामना कर रही है. 

China on Al-Zawahiri Death: अयमान अल जवाहिरी पर अमेरिकी ड्रोन हमले पर चीन बोला, 'आतंकवाद के खिलाफ हैं, लेकिन...'

Monkeypox: स्वास्थ्य मंत्री से मिले अदार पूनावाला, बताया मंकीपॉक्स वैक्सीन को लेकर क्या है तैयारी?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget