एक्सप्लोरर

नेफ्ताली बेनेट बने इजराइल के नए प्रधानमंत्री, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दी बधाई

इजराइल के प्रधानमंत्री के रूप में रविवार को नफ्ताली बेनेट ने शपथ ली है. वहीं बेंजामिन नेतन्याहू का 12 साल का कार्यकाल अब खत्म हो चुका है.

इजराइल में प्रधानमंत्री के रूप 49 साल के नफ्ताली बेनेट ने रविवार को शपथ ली है. दरअसल इनको संसद में बहुमत हासिल हुआ जिसके बाद इन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है. जानकारी के मुताबिक इजराइल संसद ‘नेसेट’ में 120 सदस्य हैं, जिसमें 60 सदस्यों ने पक्ष में और 59 सदस्यों ने विरोध में मतदान किया है. वहीं नफ्ताली की सरकार में 27 मंत्री हैं जिनमें से नौ महिलाएं हैं. इस बार नई सरकार ने नई विचारधाराओं के सदस्यों को चुना है, जिसमें दक्षिणपंथी, वाम, मध्यमार्गी के साथ अरब समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली एक पार्टी भी शामिल है. इसी के साथ बतौर संसद के स्पीकर के रूप में येश एतिद पार्टी के मिकी लेवी को चुना गया है. उनके पक्ष में 67 सदस्यों ने मतदान किया था.

माना जा रहा है जिस समय बेनेट ने संसद में अपने संबोधन के दौरान अपनी सरकार के मंत्रियों के नामों की घोषणा की थी, तब 71 साल के नेतन्याहू के समर्थकों ने संबोधन में बाधा डालने की कोशिश की. विपक्ष के शोर मचाने के बाद भी बेनेट ने अपना संबोधन पूरा किया और कहा कि 'उन्हें गर्व है कि वो अलग-अलग विचार वाले लोगों के साथ काम करेंगे'.

जो बाइडन ने दी बधाई

बेनेट ने अपने संबोधन में कहा कि इस निर्णायक समय में उनकी पार्टी ये जिम्मेदारी उठा रही है. वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बेनेट को बधाई दी और कहा कि वो उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं. साथ ही बाइडन ने कहा 'अमेरिका के लोगों की ओर से मैं प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और विदेश मंत्री याइर लापिड को बधाई देता हूं, दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर हम काम करेंगे'.

विपक्ष ने बेनेट पर लगाया आरोप

जानकारी के मुताबिक लिकुड पार्टी के सदस्यों ने बेनेट के संबोधन के दौरान संसद में हंगामा किया और उनको ‘अपराधी’ और ‘झूठा’ बताया. जबकि अपने संबोधन में बेनेट ने ये भी कहा कि इजराइल कभी भी ईरान को परमाणु हथियार बनाने की क्षमता हासिल नहीं करने देगा.

इसे भी पढ़ेंः

बिहारः नशा करने के लिए CSP केंद्र को लूटा था, पुलिस ने जाल बिछाया तो फंस गए सभी पांच लुटेरे

French Open 2021: नोवाक जोकोविच ने रचा इतिहास, फाइनल में सितसिपास को हराकर जीता 19वां ग्रैंडस्लैम खिताब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget