एक्सप्लोरर

Ashiana Housing Scandal: आशियाना हाउसिंग घोटाले में शहबाज शरीफ को बड़ी राहत, NAB ने पीएम को बताया निर्दोष

PM Shehbaz In Ashiana Housing Scandal: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो से दूसरे बड़े मामले में राहत मिली है, उन्हें आशियाना आवास मामले में निर्दोष करार दिया गया है.

Pakistan: पाकिस्तान में जारी सियासी संकट के बीच देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी रहत मिली है. उन्हें राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) ने शनिवार (20 मई) को आशियाना आवास मामले में निर्दोष करार दिया है. एनएबी के अनुसार, उनके योजना के ठेके में भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं मिला है. 

जवाबदेही ब्यूरो की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय खजाने को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही शहबाज को परियोजना से कोई वित्तीय लाभ मिला है. जियो न्यूज ने एनएबी की रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि शहबाज शरीफ के खिलाफ शक्तियों के दुरुपयोग का कोई सबूत नहीं मिला है. शहबाज ने कानून के मुताबिक आशियाना मामले को भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था के पास भेजा था.

पूर्व सेना प्रमुख जनरल के भाई को भी मिली राहत 

इसके साथ ही पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) अशफाक परवेज कयानी के भाई कामरान कयानी को भी एनएबी की रिपोर्ट में राहत मिली है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कामरान कयानी ने भी खजाने को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है. इसके अलावा पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री शाहबाज के कार्यान्वयन सचिव फवाद हसन फवाद ने भी अनुबंध देने के लिए कोई रिश्वत नहीं ली थी. ऐसा इस रिपोर्ट में कहा गया है. 

बताते चलें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के खिलाफ एनएबी का यह दूसरा बड़ा मामला है, जिसमें उन्हें निर्दोष पाया गया है. इस महीने की शुरुआत में भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था ने प्रधानमंत्री शहबाज, उनके बेटे हमजा शहबाज और अन्य को उनके खिलाफ 7 अरब रुपये के संदर्भ में निर्दोष घोषित किया था. प्रधानमंत्री शहबाज के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया था. 

क्या है आशियाना हाउसिंग स्कैंडल?

आशियाना हाउसिंग योजना 2011 में लॉन्च की गई थी, तब आशियाना-ए-इकबाल आवास योजना को कम लागत वाली आवास योजना के रूप में पेश किया गया था, लेकिन जल्द ही इस योजना पर अनियमितता के आरोप लगने लगे. इस योजना के सात सालों बाद 2018 में, कई हाई-प्रोफाइल नेताओं पर कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगे, जिसके कारण भ्रष्टाचार विरोधी प्रहरी ने इस मामले की जांच की. आरोपियों में पीएम शहबाज भी शामिल थे, जिन्होंने पंजाब भूमि विकास कंपनी (पीएलडीसी) से संबंधित एक जांच में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कथित रूप से अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया था. अब उन्हें इसी मामले में रहत मिली है. 

ये भी पढ़ें: Imran Khan: 'देश के दुश्मनों के साथ अब और नहीं रह सकता', PTI छोड़ते हुए साथी ने ही साधा इमरान खान पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि

Embed widget