एक्सप्लोरर

म्यांमार हिंसा: एक हजार से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका, रोहिंग्या मुस्लिम की संख्या ज्यादा: UN

म्यांमार में मानवाधिकारों के संयुक्त राष्ट्र की स्पेशल रिपोर्टर यांघी ली ने कहा, “ मुमकिन है कि अबतक एक हजार या उससे ज्यादा लोगों की जान गई हो.” “इसमें दोनों तरफ के लोग हो सकते हैं लेकिन ज्यादा बड़ी संख्या रोहिंग्या की होगी.”

सोल: संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि ने कहा है कि म्यांमार के रखाइन प्रांत में अबतक एक हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है. इसमें ज्यादातर रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय के सदस्य हैं. यह संख्या सरकारी आंकड़ों से लगभग दोगुनी है.

164000 नागरिक भागकर बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों में चले गए हैं

म्यांमार में मानवाधिकारों के संयुक्त राष्ट्र की स्पेशल रिपोर्टर यांघी ली ने कहा, “ मुमकिन है कि अबतक एक हजार या उससे ज्यादा लोगों की जान गई हो.” “इसमें दोनों तरफ के लोग हो सकते हैं लेकिन ज्यादा बड़ी संख्या रोहिंग्या की होगी.” पिछले केवल दो सप्ताह में 164000 नागरिक भागकर बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों में चले गए हैं. इनमें से ज्यादातर रोहिंग्या हैं. यह शिविर पहले से ही लोगों से खचाखच भरे हुए हैं.

सेना की जवाबी कार्रवाई शुरू हुई जिसमें समूचे गांव जल गए

कई लोगों की मौत रखाइन में हो रही हिंसा से बचने के क्रम में भागने के दौरान हुई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यहां रोहिंग्या चरमपंथियों की तरफ से 25 अगस्त को श्रृंखलाबद्ध तरीके से शुरू किए गए हमलों की वजह से सेना की जवाबी कार्रवाई शुरू हुई जिसमें समूचे गांव जल गए. रोहिंग्या मुसलमानों को बौद्ध वर्चस्व वाले म्यांमार में लंबे समय से भेदभाव का सामना करना पड़ा है. इस देश में कई पीढ़ियों से निवास करने के बावजूद उन्हें यहां की नागरिकता से वंचित रखा गया है और उनको बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों के तौर पर देखा जाता रहा है.

25 अगस्त से अबतक रोहिंग्या के 6,600 घर और गैर-मुस्लिम लोगों के 201 घर जलकर खाक

ली की तरफ से दिए गए यह आंकड़े आधिकारिक आंकड़ों से कहीं ज्यादा हैं जिसके मुताबिक मृतकों की कुल संख्या 475 ही है. गुरुवार को अधिकारियों की तरफ  से जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक, म्यांमार की ओर से बताया गया है कि 25 अगस्त से अबतक रोहिंग्या के 6,600 घर और गैर-मुस्लिम लोगों के 201 घर जलकर खाक हो गए हैं. उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में 30 नागरिक मारे गए जिनमें सात रोहिंग्या, सात हिंदु और 16 रखाइन बौद्ध शामिल थे.

म्यांमार की सेना ने इससे पहले कहा था कि उन्होंने 430 रोहिंग्या आतंकियों को मार गिराया. अधिकारियों ने बताया था कि अगस्त के हमलों में 15 सुरक्षा कर्मियों की भी मौत हो गई थी. लेकिन ली के मुताबिक यह संख्या काफी कम बताई जा रही है. उन्होंने एएफपी को बताया, “मेरे विचार में यह विश्व और म्यांमार में हाल के सालों की सबसे बड़ी त्रासदी है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget