एक्सप्लोरर

म्यांमार नौसेना ने भारत से मिली पनडुब्बी पर शुरू किया युद्धभ्यास, पड़ोसी देश को बुलेट-प्रुफ जैकेट्स भी देगा भारत

म्यांमार के युद्धपोतों के साथ भारतीय पनडुब्बी का एक वीडियो सामने आया है. इस दौरान म्यांमार नौसेना के बड़े अधिकारी भी वहां मौजूद थे. म्यांमार ने भारत द्वारा दी गई इस सबमरीन को ‘मिन ये थेन खा थु’ नाम दिया है.

म्यांमार को भारत से पहली पनडुब्बी मिल गई है, जिसके बाद म्यांमार-नौसेना ने पनडुब्बी से युद्धभ्यास भी शुरू कर दिया है.गौरतलब है कि चीन भी काफी समय से म्यांमार की नौसेना को पनडुब्बी सप्लाई करने की कोशिश कर रहा था लेकिन इसमे भारत ने बाजी मारते हुए म्यांमार को एक पनडुब्बी आखिकार दे ही दी है. बता दें कि ये म्यांमार की पहली पनडुब्बी है.

नौसेना के जंगी बेडे में शामिल हुई पनडुब्बी

बता दें कि शुक्रवार को ही विदेश मंत्रालय ने म्यांमार को अपनी एक किलो-क्लास पनडुब्बी, आईएनएस सिधुवीर देने की घोषणा की थी और आज इस पनडुब्बी ने म्यांमार नौसेना की जंगी बेड़े में शामिल होकर अपना युद्धभ्यास भी शुरू कर दिया. म्यांमार के युद्धपोतों के साथ इस भारतीय पनडुब्बी का एक वीडियो भी सामने आया है. इस दौरान म्यांमार नौसेना के बड़े अधिकारी भी वहां मौजूद थे. म्यांमार ने भारत द्वारा दी गई इस सबमरीन को ‘मिन ये थेन खा थु’ नाम दिया है.  भारत ने इस आईएनएस सिंधुवीर को 1988 में रूस से लिया था और म्यांमार को देने से पहले विशाखापट्टनम में पनडुब्बी को ‘रिफर्बिस’ यानि लगभग सभी सिस्टम नए लगाए गए हैं.

भारत और म्यांमार के संबंध हुए घनिष्ठ

बता दें कि पिछले कई दशक से म्यांमार और चीन के बीच काफी नजदीकियां थी. लेकिन पिछले कुछ सालों में भारत और म्यांमार में काफी करीबी संबंध हो गए हैं. यही वजह है कि चीन के मुकाबले बेहद कम पनडुब्बी होने के बावजूद भारत ने अपनी एक किलो-क्लासन(डीजल) पनडुब्बी, सिंधुवीर को म्यांमार को दे दी है.

साल 2015 में दोनो देशों के बीच बने मजबूत सैन्य संबंध

दोनों देशों के बीच मजबूत सैन्य संबंधों की शुरूआत खासतौर से वर्ष 2015 में हुई जब भारत ने म्यांमार सीमा में घुसकर क्रॉस बॉर्डर रेड की थी और बड़ी संख्या में उग्रवादियों के कैंप सहित उग्रवादियों का सफाया किया था. उसके बाद म्यांमार ने भी भारत से सटी सीमा पर सक्रिय उग्रवादियों पर एक बड़ी कारवाई की थी. उस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए), अजीत डोभाल ने म्यांमार की यात्रा की थी.

भारत, म्यांमार को दे रहा है 500 बीपी जैकेट्स

 इसी महीने की शुरूआत में थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे और विदेशी सचिव हर्ष वी श्रृंगला दो दिनों की म्यांमार दौर पर गए थे. उस दौरान जनरल नरवणे ने म्यांमार के कमांडर इन चीफ को दो बुलेट-प्रूफ जैकेट गिफ्ट के तौर पर दी थीं. दरअसल, भारत म्यांमार को 500 बीपी जैकेट्स भी दे रहा है. इसके अलावा टैंक के गोले, रडार और सोनार तक भी भारत म्यांमार को दे रहा है. इससे पहले भी भारत ने यंगून (रंगून) को टॉरपीडो भी दी थीं. कोविड से लड़ने में भी भारत पड़ोसी देश म्यांमार की मदद कर रहा है. इसके अलावा उत्तर-पूर्व राज्यों को म्यांमार से जोड़ने के लिए कालडन-प्रोजेक्ट पर भी दोनों देश तेजी से काम कर रहे हैं.

भारय और म्यांमार के बीच अब भी है सीमा विवाद

हलांकि भारत और म्यांमार के बीच अभी भी सीमा को लेकर थोड़ा विवाद है जिसके चलते ही अभी तक बॉर्डर का डिमार्केशन नहीं हो पाया है और भारत सीमा की तारबंदी नहीं कर पाया है. इसको लेकर लेकिन दोनों देश अब लगातार बातचीत कर रहे हैं और दोनों देशों की बॉर्डर गार्डिंग फोर्स सीमा पर ही बैठक करती हैं.

ये भी पढ़ें कोर्ट में सरेंडर कर सकता है बलिया कांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह, पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैदाराबाद: बारिश से लबालब बालापुर झील टूटने से कई इलाकों में भरा पानी, तेज बहाव में कई गाड़िया बहीं
नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अली खामेनेई को विदाई देने उमड़ा ईरान, भारत की तरफ से अता हसनैन-पबित्रा मार्गेरिटा ने दी श्रद्धांजलि
खामेनेई को विदाई देने उमड़ा ईरान, भारत की तरफ से अता हसनैन-पबित्रा मार्गेरिटा ने दी श्रद्धांजलि
अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले भावुक ईरान, 14 महीने की पोती के ताबूत ने भी नम कीं आंखें
अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले भावुक ईरान, 14 महीने की पोती के ताबूत ने भी नम कीं आंखें
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
खामेनेई की अंतिम सलामी से ठीक पहले ईरान ने दी जंग की धमकी! तेहरान बोला- शांति समझौते का नहीं...
खामेनेई की अंतिम सलामी से ठीक पहले ईरान ने दी जंग की धमकी! तेहरान बोला- शांति समझौते का नहीं...

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget