एक्सप्लोरर

फर्जी वैक्सीनेशन कैंप मामले में मुंबई पुलिस ने दर्ज की तीसरी FIR, टीके की जगह कुछ और ही लगाने का है आरोप

राजेश पांडे, संजय गुप्ता और अन्य 4 लोगों पर कोकिलाबेन हॉस्पिटल का नाम इस्तेमाल कर कोरोना वैक्सीनेशन कैंप आयोजित करने की झूठी जानकारी देकर लोगों के साथ ठगी करने का आरोप लगा है.

मुंबई: मुम्बई में हुए फर्जी वैक्सीनेशन कैंप घोटाला मामले में मुम्बई पुलिस ने तीसरी एफआईआर दर्ज की है. मुंबई के कांदीवली और वर्सोवा के बाद अब खार पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है. इस मामले में आरोपी राजेश पांडे, संजय गुप्ता और अन्य 4 के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 268, 270, 274, 275, 276,18, 8, 34 के तहत केस दर्ज किया है. 

राजेश पांडे, संजय गुप्ता और अन्य 4 लोगों पर कोकिलाबेन हॉस्पिटल का नाम इस्तेमाल कर कोरोना वैक्सीनेशन कैंप आयोजित करने की झूठी जानकारी देकर लोगों के साथ ठगी करने का आरोप लगा है. टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्टाफ और उनके परिवारजनों के कुल 260 लोगों के साथ कोविड वैक्सीन देने के नाम पर ठगी करने का आरोप भी है. खार पुलिस के मुताबिक, इस एफआईआर में साफ लिखा है कि आरोपियों ने कोरोना वैक्सीन के नाम पर कुछ मिलावटी द्रव्य इन लोगों को लगा दिया. लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया गया और इसके बदले 2 लाख 84 हज़ार 696 रुपये लिए गए. 

इस एफआईआर से एक बात साफ होती है कि आरोपियों ने कोविशील्ड की जगह कुछ और ही द्रव्य लोगों को लगा दिया. खार पुलिस की इस एफआईआर के पहले कांदीवली की हीरानंदानी सोसाइटी और वर्सोवा की एक प्रोडक्शन कंपनी ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज करवाई है.

फर्जी वैक्सीन कैम्प मामले में कांदीवली पुलिस ने अब तक कुल 5 आरोपियो को अरेस्ट किया है, जबकि 2 अब भी फरार हैं. कांदिवली हाउसिंग सोसायटी में फर्जी वैक्सीनेशन कैम्प लगाने के फरार आरोपी राजेश पांडे ने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है. कांदिवली पुलिस ने जमानत का विरोध किया है.

शरद पवार के घर कल होगी विपक्षी दलों की बैठक, आज दिल्ली में प्रशांत किशोर से की मुलाकात

पंजाब: केजरीवाल की मौजूदगी में AAP में शामिल हुए पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget