एक्सप्लोरर

मोरक्को में 30 लाख कुत्तों को दी जाएगी सजा-ए-मौत! वजह जान कर रह जाएंगे हैरान

Letter to FIFA : प्राइमेटोलॉजिस्ट और पशु अधिकारों के अधिवक्ता जेन गुडॉल ने इम मामले में हस्तक्षेप करते हुए फीफा को एक चिट्ठी लिखकर इन हत्याओं को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

Morocco to cull 3 million stray dogs: साल 2030 में मोरक्को स्पेन और पुर्तगाल के साथ मिलकर फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला है. जिसे लेकर मोरक्को ने एक ऐसी घोषणा की है दुनिया भर में उसकी आलोचना होने लगी है. दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप के दौरान देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मोरक्को ने 30 लाख आवारा कुत्तों को मारने की योजना की घोषणा की है. लेकिन मोरक्को की इस योजना का अब दुनिया भर के पशु कल्याण संगठनों और कार्यकर्ताओं ने आलोचना की है.

अमानवीय और अवैध तरीके को अपना रहा मोरक्को

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, मोरक्को के अधिकारी देश में बढ़ रहे आवारा कुत्तों की आबादी से निपटने के लिए इस तरह की अमानवीय और अवैध तरीके को अपनाने की योजना बना रहे हैं. इस योजना के तहत कुत्तों को सबसे खतरनाक जहर स्ट्राइकिन देना, सार्वजनिक जगहों पर कुत्तों को गोली मारना और फावड़ों से पीट-पीटकर मारने के तरीके शामिल हैं.

हत्याएं जारी रहीं तो सस्पेंड कर देना चाहिए टूर्नामेंट

द इंटरनेशनल एनिमल वेलफेयर एंड प्रोटेक्शन कोलिएशन ने मोरक्को की इस योजना से दुनिया को चेतावनी दी है कि इस योजना के तहत करीब 3 मिलियन यानी 30 लाख कुत्तों को मारा जा सकता है. प्रसिद्ध प्राइमेटोलॉजिस्ट और पशु अधिकारों के अधिवक्ता जेन गुडॉल ने इम मामले में हस्तक्षेप करते हुए फीफा को एक चिट्ठी लिखकर इन हत्याओं को रोकने के लिए तत्काल कोई कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

जेन गुडॉल ने फीफा को लिखे अपने पत्र में इस योजना के तहत इस्तेमाल किए जाने वाले क्रूर और अमानवीय तरीकों की घोर निंदा की और कहा कि अगर कुत्तों की हत्याएं जारी रहीं तो मोरक्को में होने वाले फीफा टूर्नामेंट को सस्पेंड कर देना चाहिए. बता दें कि मोरक्को में आवारा कुत्तों को मारने पर रोक लगाने के लिए कानूनी तरीके हैं, लेकिन रिपोर्ट्स बताती है कि अधिकारी अक्सर बिना किसी स्थानीय लॉ इनफोर्समेंट के हस्तक्षेप के इस तरह की कार्रवाई करते हैं.

हालांकि, फीफा ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. लेकिन एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि संगठन मोरक्को की स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है.

यह भी पढे़ंः एंटनी ब्लिंकन को रिपोर्टर ने कहा- 'अपराधी', सिक्योरिटी ने पत्रकार को प्रेस कॉन्फ्रेंस से खींचकर बाहर निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget