एक्सप्लोरर

भूकंप पर ऐसा क्या सवाल पूछा कि इस मुस्लिम देश में शख्स को अदालत ने सुनाई कठोर सजा, जानिए

Morocco News: मोरक्को की एक अदालत ने मंगलवार को कार्यकर्ता सईद ऐत महदी की सजा को तीन महीने से बढ़ाकर एक वर्ष कर दिया है.

Morocco News: क्या किसी सरकार से सवाल करना गलत है? क्या सरकार से इस पर सवाल करना गलत है कि आपने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए क्या किया? दरअसल एक कार्यकर्ता  को यही सवाल करना भारी पड़ गया. ये मामला  मुस्लिम देश मोरक्को से सामने आया है. 

मोरक्को में भूकंप पीड़ितों की आवाज उठाने वाले सईद ऐत महदी को पहले तीन महीने की सजा सुनाई गई थी. इसके बाद अब कोर्ट में हुई अपील के बाद इसे बढाकर एक साल कर दिया गया है. आइये जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है. 

जानें क्या है पूरा मामला 

2023 में आए भूकंप पीड़ितों के लिए एक समूह का नेतृत्व करने वाले ऐत महदी को सरकार की नीतियों की आलोचना करने के बाद 23 दिसंबर से हिरासत में रखा गया है. जनवरी में माराकेच की एक अदालत ने उन्हें मानहानि, अपमान और निजता का उल्लंघन करने के उद्देश्य से झूठे आरोपों के लिए तीन महीने की जेल की सजा सुनाई थी.  मंगलवार को माराकेच की अपील अदालत ने सजा को बढ़ाके एक साल कर दिया. 

इस सजा को लेकर वकील मोहम्मद एल ग़ालौसी ने एएफपी से बात करते हुए कहा कि ये बहुत कठोर और चौंकाने वाला फैसला था. इस मामले में तीन अन्य लोगों को शुरू में बरी कर दिया गया था, लेकिन अब सार्वजनिक अधिकारियों का अपमान करने के लिए प्रत्येक को चार महीने की जेल की सजा सुनाई गई.

सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा हुआ था मामला 

वकील मोहम्मद एल ग़ालौसी ने एएफपी को बताया कि ये मामला एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर था, जिसे स्थानीय अधिकारियों ने आपत्तिजनक माना था. इसके बाद उन्होंने मामला दर्ज कर लिया था. 

गौरतलब है कि माराकेच के दक्षिण में स्थित एल हाउज़ प्रांत में सितंबर 2023 में एक विनाशकारी भूकंप आया था. इस भूकंप की वजह से 3,000 लोगों की मौत हो गई थी और 5,600 घायल हो गए थे. इस भूकंप की वजह से  एटलस पर्वतों में लगभग 60,000 घर भी  नष्ट हो गए थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
Explained: कविता, क्लासिक्स और अनकहे दुःखों की शिल्पकार ऐन कार्सन की साहित्यिक यात्रा कैसी रही
Explained: कविता, क्लासिक्स और अनकहे दुःखों की शिल्पकार ऐन कार्सन की साहित्यिक यात्रा कैसी रही
बाली में 35 भारतीयों को क्यों हुई जेल; सजा के बाद इंडोनेशिया से भेजे जाएंगे
बाली में 35 भारतीयों को क्यों हुई जेल; सजा के बाद इंडोनेशिया से भेजे जाएंगे
भारत का अमेरिका को 'बंधुआ मजदूर' वाले बयान पर करारा जवाब, कहा- 'US को ज्यादा...'
भारत का अमेरिका को 'बंधुआ मजदूर' वाले बयान पर करारा जवाब, कहा- 'US को ज्यादा...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget