एक्सप्लोरर

न तारीख और न कोई तैयारी... जब बांग्लादेश में चुनाव को लेकर उठे सवाल तो मोहम्मद यूनुस ने कर दिया ये दावा

बांग्लादेश में बीते कुछ महीनों से चुनाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं. ढाका के कई संगठनों का दावा है कि मोहम्मद यूनुस अपनी कुर्सी नहीं छोड़ना चाहते हैं. इस बीच उनके करीबी ने बड़ा दावा किया है.

Mohammad Yunus on Bangladesh Election: बांग्लादेश में चुनाव को लेकर बीते कई दिनों से चर्चा का माहौल बना हुआ है. हाल ही में आई ह्यूमन राइट्स संगठन की एक रिपोर्ट ने दावा किया था कि अंतरिम सरकार के मुखिया बांग्लादेश में जल्दी चुनाव नहीं चाहते हैं. इस बीच यूनुस के करीबी ने दावा किया है कि अगला चुनाव देश के इतिहास का सबसे विश्वसनीय चुनाव होगा. 

मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के करीबी ने कहा कि अगला आम चुनाव बांग्लादेश के इतिहास में 'सबसे विश्वसनीय और शांतिपूर्ण' होगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि अंतरिम सरकार ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं.

अगले साल अप्रैल में होंगे चुनाव, यूनुस ने की थी घोषणा

सरकारी बांग्लादेश समाचार एजेंसी (BSS) के अनुसार, यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने शनिवार को खुलना शहर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की. मुख्य सलाहकार ने पिछले महीने घोषणा की थी कि बांग्लादेश में आम चुनाव अगले वर्ष अप्रैल के पहले पखवाड़े में होने हैं. 

HRPB की ओर से उठाए गए थे सवाल

ह्यूमन राइट्स एंड पीस फॉर बांग्लादेश के अध्यक्ष माजल मुरशिद ने हाल ही में आशंका जताई थी कि चुनाव एक बार फिर से टल सकते हैं क्योंकि अब तक चुनाव आयोग ने कोई आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं किया है. 

बांग्लादेश के संविधान में अंतरिम सरकार का कोई प्रावधान नहीं: मुरशिद

मुरशिद ने अपने बयान में कहा कि 5 अगस्त 2024 के बाद से देश में एक साजिशनुमा माहौल बन गया है. सरकार ने अब तक जनता की मांग के अनुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष और सभी वर्गों को शामिल करने वाला चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसी बीच डॉ. मुहम्मद यूनुस को एक असंवैधानिक तरीके से अंतरिम सरकार का मुखिया बना दिया गया, जबकि संविधान में ऐसी किसी अंतरिम सरकार का प्रावधान ही नहीं है.

चुनाव को लेकर चुप है आयोग 

मुरशिद ने यह भी कहा कि मुख्य सलाहकार लंदन जाकर BNP के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मिले, जिसके बाद यह कहा गया कि फरवरी 2025 में चुनाव होंगे, लेकिन उसके बाद से हालात स्पष्ट नहीं हैं और चुनाव आयोग भी अब तक चुप्पी साधे हुए है. इस संगठन की ओर से सवाल उठाए जाने के बाद अब अंतरिम सरकार के मुखिया की ओर से इसका जवाब दिया गया है.

यह भी पढ़ें- पहले कर दिया ऐलान और अब साध ली चुप्पी, क्या बांग्लादेश में फिर टलेंगे चुनाव? इस रिपोर्ट से बांग्लादेश में बढ़ गया सियासी पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget