एक्सप्लोरर

मॉडर्ना ने अमेरिका और यूरोप में कोविड-19 की वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मांगी

कंपनी का दावा है कि वैक्सीन अब तक के ट्रायल में 94 फीसदी तक असरदार साबित हुई है और सभी मानदंडों को पूरा करती है. कंपनी ने उम्मीद जताई है कि नियामक से उसे मंजूरी मिल जाएगी.

नई दिल्लीः पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना महामारी से जूझ रही है. विश्व में कोरोना के मामले 6 करोड़ से ज्यादा हो चुके हैं. सभी को कोरोना की वैक्सीन से ही उम्मीद नजर आ रही है. इसी बीच अमेरिकी फर्म ‘मॉडर्ना’ ने एक राहत भरी जानकारी दी है. कंपनी ने सोमवार को अमेरिका और यूरोप में अपनी वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी के लिए नियामक (रेगुलेटरी) में आवेदन किया है. क्लीनिकल ट्रायल में वैक्सीन 94.1% तक असरदार साबित हुई है.

कंपनी का कहना है कि इस वैक्सीन से अब तक किसी प्रकार का कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं देखा गया है. ऐसे में उम्मीद है कि अमेरिका और यूरोप में मंजूरी मिलने के बाद इस वैक्सीन को बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी की मानें तो इस वैक्सीन की प्रभावकारिता दर उम्र, नस्ल, लिंग जनसांख्यिकी में काफी बेहतर देखी गई है. आवेदन के बाद अमेरिका और यूरोप के नियामक इस वैक्सीन से जुड़े डेट का अध्ययन कर देखेंगे कि इस वैक्सीन को मंजूरी दी जानी चाहिए या नहीं.

मॉडर्ना के चीफ मेडिकल ऑफिसर टेल जक्स ने कहा, “हम मानते हैं कि हमारे पास एक वैक्सीन है जो बहुत ही प्रभावशाली है. अब हमारे पास इसे साबित करने के लिए डेटा है. हम इस महामारी को काबू करने में एक प्रमुख भूमिका निभाने की उम्मीद कर रहे हैं." मॉडर्ना ने अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के साथ अपनी वैक्सीन बनाई है. बीते 16 नवंबर को पता चला कि वैक्सीन 94.5 प्रतिशत प्रभावी है. हालांकि कंपनी ने कहा कि उसे सप्ताहांत में अंतिम आवश्यक परिणाम मिले, जिसने संकेत दिया कि वैक्सीन 94.1 प्रतिशत प्रभावी है.

मॉडर्ना का कहना है कि वैक्सीन आपातकालीन उपयोग के लिए यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) द्वारा निर्धारित आवश्यकताओं को पूरा करती है. कंपनी ने कहा कि जितने भी लोगों के ऊपर वैक्सीन का ट्रायल किया गया, उनमें हल्के लक्षणों के अलावा किसी तरह के गंभीर साइड इफेक्ट नहीं देखे गए. ऐसे में वैक्सीन को नियामक से मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
जम्मू-कश्मीर के 101 छात्र ईरान से पहुंचेंगे भारत, 90 ने पार की अजरबैजान सीमा, रेस्क्यू अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के 101 छात्र ईरान से पहुंचेंगे भारत, 90 ने पार की अजरबैजान सीमा, रेस्क्यू अभियान जारी
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
Donald Trump: 'मजे के लिए हमला कर सकता हूं', ट्रंप ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर अटैक की फिर दी धमकी
'मजे के लिए हमला कर सकता हूं', ट्रंप ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर अटैक की फिर दी धमकी

वीडियोज

Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs
LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेस में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेस में होगी वोटिंग
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
पाकिस्तान के खिलाफ 11 साल बाद किसी बांग्लादेशी ने लगाया शतक, 25 साल के प्लेयर ने रचा इतिहास
पाकिस्तान के खिलाफ 11 साल बाद किसी बांग्लादेशी ने लगाया शतक, 25 साल के प्लेयर ने रचा इतिहास
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget