एक्सप्लोरर

Florida: मां-बेटे को खोज रहे थे परिजन, कई दिनों बाद घड़ियाल के जबड़े में मिला 2 साल के बच्‍चे का शव

Boy Found In Alligator Jaws: फ्लोरिडा पुलिस एक बच्‍चे की तलाश में जुटी थी. लापता होने के कई दिनों बाद वो बच्‍चा मृत मिला, उसकी लाश एक झील में बैठे घड़ियाल के जबड़े में फंसी थी.

Florida News: अमेरिका (USA) के फ्लोरिडा में कुछ दिनों पहले एक मां अपने बच्‍चे समेत गायब हो गई थी. परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया एक अपार्टमेंट से उसका शव मिला. हालांकि, उसका बच्‍चा कहीं नहीं मिला. कई दिनों बाद खोजकर्ताओं ने एक झील में बच्‍चे का शव एक घड़ियाल (Alligator) के जबड़े में फंसा देखा. वह बच्‍चा महज 2 साल का था, जिसके शव को घड़ियाल को मारकर निकालना पड़ा.

बच्‍चे का शव घड़ियाल के जबड़े में मिलने पर वहां कोहराम मच गया. पुलिस ने बताया कि उस बच्‍चे को उसकी मां की लाश मिलने के बाद से खोजा रहा था, सब ये जानना चाहते थे कि वो कहां गया होगा. खोज के दौरान ही शुक्रवार (31 मार्च) को बच्‍चे की लाश  उस घड़ियाल के जबड़े में मिली, जो कुछ मील दूरी पर एक झील में रहता था.


Florida: मां-बेटे को खोज रहे थे परिजन, कई दिनों बाद घड़ियाल के जबड़े में मिला 2 साल के बच्‍चे का शव

मां-बच्‍चे की रहस्‍यमय मौत 
न्‍यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट पीटर्सबर्ग के पुलिस प्रमुख एंथनी होलोवे ने कहा कि 20 वर्षीय पशुन जेफरी मां और उसके 2 साल के बच्‍चे टेलेन मोस्ले की मौत मामले में बच्‍चे के पिता (21 वर्षीय थॉमस मोस्ली) पर आरोप हैं. जांच के बाद थॉमस मोस्ली पर सख्‍त एक्‍शन लिया जा सकता है. एंथनी होलोवे ने कहा, 'इस सप्ताह के शुरू में एक अपार्टमेंट में मां की लाश मिलने के बाद से ही गोता लगाने वाली टीमों और ड्रोन का उपयोग करने वाले अधिकारियों सहित कई खोजकर्ता बच्‍चे की गहनता से तलाश कर रहे थे और वह कहीं नहीं मिला था.' बाद में बच्‍चे का शव घड़ियाल के जबड़े में पाया गया. उन्‍होंने कहा, "हमें खेद है कि उसकी खोज इस तरह समाप्त हुई. ऐसी कोई उम्‍मीद नहीं थी.,"

खोजकर्ताओं की टीम को झील में ऐसे मिली लाश
होलोवे ने कहा कि अपार्टमेंट परिसर से मां का शव मिलने के बाद अधिकारियों ने पूरे इलाके की छानबीन शुरू कर दी थी, जब कुछ मील की दूरी पर एक झील में बच्चे की तलाश की, तो वहां एक घड़ियाल के जबड़े में बच्‍चे का सिर दिखा. जिसके बाद उन्होंने घड़ियाल पर गोलियां चलाईं, वह वहीं ढेर हो गया. उसके बाद बच्‍चे के शव को उसके जबड़े से निकाल लिया गया. 
उधर, बच्‍चे के पिता थॉमस मोस्ली अपने हाथ और बाजू कटने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं और उन्होंने जांचकर्ताओं से बात करने से इनकार कर दिया है. उनके पास अपनी ओर से बोलने के लिए अभी तक कोई वकील नहीं है. 

हत्या हुई या घड़ियाल ने ही मारा? पुलिस जांच में जुटी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पूरी घटना के पीछे पारिवारिक झगड़े को माना जा रहा है. बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले थॉमस मोस्ली के घर पर पड़ोसियों ने जोरदार हंगामा सुना था, हालांकि, तब पुलिस को सूचित नहीं किया गया था. बहरहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है, इसलिए पुलिस ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि टेलेन मोस्ले की हत्या हुई या उसे वाकई घड़ियाल ने ही मारा.

यह भी पढ़ें: 'बकेट चैलेंज' प्रैंक का शिकार हुई अमेरिकी महिला, जाना पड़ा अस्पताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

60 दिन का वक्त चाहते हैं ट्रंप? रूस से तेल खरीद की छूट पर क्या बोले रुबियो
60 दिन का वक्त चाहते हैं ट्रंप? रूस से तेल खरीद की छूट पर क्या बोले रुबियो
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget