एक्सप्लोरर

इराक में अमेरिकी दूतावास पर 12 मिसाइलों से वार, ईरान ने कहा- इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद पर था निशाना

एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने बताया है कि इराक में ईरान की ओर से मिसाइलें दागी गई हैं. फिलहाल हमले में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है.

इराक में अमेरिकी दूतावास के पास 12 मिसाइलों से हमला किया गया है. इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि रविवार को अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास इराक के उत्तरी शहर इरबिल में 12 मिसाइलों ने हमला किया. फिलहाल हमले में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है. इराक और अमेरिका के अधिकारियों ने मिसाइल हमले और इससे हुए नुकसान को लेकर अलग-अगल बातें कहीं हैं. एक दूसरे अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि किसी भी अमेरिकी सरकारी सुविधा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. इस बात का कोई संकेत नहीं है कि वाणिज्य दूतावास भवन को ही टारगेट किया गया था.

इराक में अमेरिकी दूतावास पर 12 मिसाइलों से हमला

मिसाइल से हमले के बाद बगदाद में एक इराकी अधिकारी ने सबसे पहले कहा कि कई मिसाइलों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को निशाना बनाया था. एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि यह अभी भी निश्चित नहीं है कि कितनी मिसाइलें दागी गईं और वे वास्तव में कहां गिरी. हमले से हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है. इराकी अधिकारियों का आरोप है कि बैलिस्टिक मिसाइलें ईरान से दागी गईं थी. अमेरिका ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. इराक सरकार और कुर्द रिजनल गवर्नमेंट की ओर से इस घटना की जांच की जा रही है.

हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं

इराक में यह हमला सीरिया के दमिश्क के पास एक इजरायली हमले के कई दिनों बाद हुआ, जिसमें ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के दो सदस्य की जान चली गई थी. ईरान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को हुए हमले की कड़ी निंदा की. इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि हमले से किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है. जानकारी के मुताबिक यह अमेरिकी वाणिज्य दूतावास भवन नया है और वर्तमान समय में खाली है.

ये भी पढ़ें:

यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद सैकड़ों नागरिकों की मौत, UN ने कहा- मारे गये 579 लोग

भयानक! सऊदी अरब ने एक साथ 81 लोगों को दी मौत की सजा, मानवाधिकार संगठनों ने की आलोचना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget