एक्सप्लोरर

US Presidential Election: माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा खुलासा! अमेरिकी चुनाव को प्रभावित कर रहा ईरान, जानें कैसे

US Presidential Election: अमेरिका में इस साल नवंबर महीने में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. इस बीच माइक्रोसॉफ्ट के ईरान को लेकर किए गए खुलासे ने अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है.

US Presidential Election: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ईरानी हस्तक्षेप को लेकर दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने बड़ा खुलासा किया है. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि ईरान अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करना चाहता है. कंपनी ने बताया कि एक मामले में 'ईमेल फिशिंग' के जरिए अमेरिका में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव अभियान को निशाना बनाया गया है. 

दरअसल, किसी की निजी या ऑनलाइन खातों की जानकारी चुराने को फिशिंग कहते हैं. इसके लिए ईमेल, विज्ञापन या ऐसी क्लोन साइटों का इस्तेमाल किया जाता है, जिस तरह की साइट का प्रयोग आप पहले से करते रहे हैं. माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट से पता चलता है कि ईरान हाल के राष्ट्रपति चुनाव में सक्रिय रहा है. इसके साथ ही एक अन्य चुनाव के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रहा है, जिसका पूरी दुनिया पर असर पड़ सकता है. 

दूसरी तरफ ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप कर रहा है या इसके लिए साइबर हमले कर रहा है. रिपोर्ट में अमेरिका में अराजकता फैलाने के अलावा ईरानी इरादों के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है. अमेरिकी अधिकारी पहले ही इस बात का संकेत दे चुके हैं कि ईरान विशेष रुप से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पसंद नहीं करता है. रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि कैसे रूस और चीन अपनी विभाजनकारी नीति को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी राजनीतिक ध्रुवीकरण का फायदा उठा रहे हैं. 

माइक्रोसॉफ्ट ने क्या कहा?
माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट में ईरान की चार गतिविधियों की पहचान की गई है, जिनके बारे में कंपनी को उम्मीद है कि नंबवर आते-आते इन गतिविधियों को ईरान और भी बढ़ा सकता है. माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि वह हमेशा से इस बात पर नजर रखता रहाहै कि विदेशी दुश्मन एआई तकनीक का किस तरह से इश्तेमाल कर रहे हैं. इसके साथ ही अमेरिकी न्याय विभाग ने ईरान से ताल्लुक रखने वाले एक पाकिस्तानी शख्स के आपराधिक गतिविधियों का खुलासा किया है. इस शख्स पर अमेरिका के कई अधिकारियों जिसमें ट्रंप भी शामिल हैं, उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप है. 

ईरान दूसरे देशों पर नहीं करता हस्तक्षेप-संयुक्त राष्ट्र मिशन
ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने एसोसिएटेड प्रेस को भेजे एक ईमेल में कहा कि ईरान खुद लंबे समय से साइबर क्राइम का शिकार रहा है. मिशन ने कहा कि ईरान के साइबर अभियान रक्षात्मक हैं. ईरान का साइबर हमला करने का न कोई इरादा है न ही कोई योजना है. अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव वहां का एक आंतरिक मामला है, जिसमें ईरान हस्तक्षेप नहीं करता है. 

यह भी पढ़ेंः Arshad Nadeem: पेरिस ओलंपिक में अरशद को मिला गोल्ड, फूले नहीं समा रहे पाकिस्तानी, नीरज चोपड़ा को लेकर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget