एक्सप्लोरर

Japan Earthquake: हाई स्पीड ट्रेनें रुकीं, सुनामी का अलर्ट... 7.5 तीव्रता के भूकंप से कांपा जापान, लोगों से ऊपरी स्थानों पर जाने के लिए कहा गया

Japan Earthquake: पश्चिमी जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप के महसूस किए गए हैं. ये भूकंप के झटके नॉर्थ सेंट्रल जापान में महसूस किए गए हैं.

Japan Earthquake: पश्चिमी जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप के महसूस किए गए हैं. ये भूकंप के झटके नॉर्थ सेंट्रल जापान में महसूस किए गए हैं. इस भूकंप के आते ही सूनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है. सूनामी की चेतावनी में लोगों से इशिकावा, निगाता, तोयामा और यामागाता प्रान्तों के तटीय इलाकों को जल्द से जल्द से छोड़ने के लिए कहा गया है. आशंका है कि इशिकावा में नोटो प्रायद्वीप के नजदीक समंदर से 5 मीटर तक की लहरें आएंगी.

NHK की रिपोर्ट के मुताबिक नए साल के दिन महसूस किए गए भूकंप के झटके टोक्यो और कांटो क्षेत्र में महसूस किए गए. सुनामी की चेतावनी जारी करने के बाद इशिकावा, निगाता, टोयामा और यामागाटा प्रांतों के तटीय क्षेत्रों को जल्दी से छोड़ने का आग्रह किया, जिसके बाद 1.2 मीटर से अधिक बड़ी लहरें इशिकावा में नोटो प्रायद्वीप के वाजिमा बंदरगाह तक पहुंच गईं.

जापान में उठनी लगी सुनामी की लहरें
जापान में स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजकर 21 मिनट में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी. इसके बाद टोयामा प्रान्त में 4:35 बजे 80 सेमी की लहरें समुद्री तट से टकरा गई और फिर 4:36 बजे लहरें निगाटा प्रान्त तक पहुंच गईं. इसे पहले जापान में 28 दिसंबर को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. जापान के कुरिल द्वीप में आए भूकंप की तीव्रता 6.3 तीव्रता मापी गई थी. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, आधे घंटे के भीतर यहां दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

रेलवे स्टेशन पर खड़ी बुलेट ट्रेन हिलने लगी
जापान में भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद इशिकावा प्रान्त में रेलवे स्टेशन पर खड़ी बुलेट ट्रेन तेजी से हिलने लगी, जिसके बाद स्टेशन में मौजूद लोग घबरा गए. इस घटना से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर रूसी न्यूज RT ने पोस्ट किया है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि स्टेशन पर खड़ी ट्रेन बहुत ही बुरी तरीके से हिल रही है.

जापान में घरों की बिजली गुल
जापान में जोरदार भूकंप के झटके आने के बाद होकुरिकु इलेक्ट्रॉनिक पावर कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि भूकंप के बाद 36,000 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई है. हम फिलहाल पावर प्लांट में इस भूकंप के प्रभाव की जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:Kim Jong Un: अमेरिका और दक्षिण कोरिया को तबाह कर देंगे, किम जोंग ने दी युद्ध की धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 20 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 20 बच्चों की मौत
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget