एक्सप्लोरर

South Africa Shooting: दक्षिण अफ्रीका में अंधाधुंध फायरिंग, एक ही परिवार के दस लोगों की सामूहिक हत्या

South Africa Shooting: दक्षिण अफ्रीका से अक्सर ऐसी ख़बरें आती रहती हैं. इससे पहले जनवरी में दक्षिण तट के शहर गेकेबेरा में एक जन्मदिन की पार्टी में आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

South Africa: दक्षिण अफ्रीका के पीटरमैरिट्सबर्ग शहर में गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस गोलीबारी में दस लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है. पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने एक ही परिवार के दस लोगों को निशाना बनाया है. मृतकों में सात महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.  इस गोलीबारी की घटना को अज्ञात हमलवारों ने अंजाम दिया है, जिनकी पड़ताल जारी है. 

इस भीषण गोलीबारी को लेकर दक्षिण अफ़्रीकी पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हमने पाया है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने पीटरमैरिट्जबर्ग होमस्टेड पर धावा बोल दिया. उन्होंने पीड़ित  परिवार पर घात लगाकर हमला किया है. इस गोलीबारी में सात महिलाएं और तीन पुरुषों की मौत हुई है. पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार रात या फिर शुक्रवार तड़के का है. 

पुलिस ने क्या कहा 

पुलिस ने अपने बयान में कहा कि यह मामला बेहद ही गंभीर है. पीड़ित परिवार को बड़ी ही बेहरमी से निशाना बनाया गया है. हमलावर बेहद ही क्रूर रहे होंगे.  पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है. हम पड़ताल कर रहे हैं  कि कई इस परिवार की किसी से पुरानी रंजिश तो नहीं थी. घटनास्थल पर देखने के बाद एक बात स्पष्ट है कि घटना को अंजाम पेशेवर अपराधियों ने दिया है. पुलिस ने अपने बयान में आगे कहा कि इस हमले के आसपास की जगह पर उस समय हुई गतिविधियों की जांच चल रही है. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और हमले का मकसद अभी पता नहीं चल सका है.

इससे पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले 

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका से अक्सर ऐसी ख़बरें आती रहती हैं. इस देश में हाल के वर्षों में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं. इससे पहले जनवरी में दक्षिण तट के शहर गेकेबेरा में एक जन्मदिन की पार्टी में आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पिछले साल सोवतो के जोहान्सबर्ग टाउनशिप में सामूहिक गोलीबारी में 16 लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: Dominic Raab resigns: ब्रिटेन के डिप्टी पीएम डोमिनिक राब ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों लेना पड़ा इतना बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Russian President Putin: रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
ईरान के बाद डोनाल्ड ट्रंप के टारगेट पर ये देश, राष्ट्रपति पर लगाए प्रतिबंध, बोले - 'जल्द ही उसे...'
ईरान के बाद ट्रंप के टारगेट पर ये देश, राष्ट्रपति पर लगाए प्रतिबंध, बोले - 'जल्द ही उसे...'
तुम पागल हो गए हो... ट्रंप की डांट पर पहली बार बोले नेतन्याहू, कहा- सुबह को लड़ाई, दोपहर को...
तुम पागल हो गए हो... ट्रंप की डांट पर पहली बार बोले नेतन्याहू, कहा- सुबह को लड़ाई, दोपहर को...
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया

वीडियोज

Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भविष्य...', अमेरिका से रवाना हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके
'भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भविष्य...', अमेरिका से रवाना हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में क्या एक्शन लेंगे निशांत कुमार? चुप्पी के बाद आया स्वास्थ्य मंत्री का पहला बयान
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में क्या एक्शन लेंगे निशांत कुमार? चुप्पी के बाद आया स्वास्थ्य मंत्री का पहला बयान
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Russian President Putin: रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
Khan sir life story: कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
Sonakshi Sinha House: लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
Embed widget