एक्सप्लोरर

Australia: हमले के दौरान खुद को छुड़ाने के लिए शख्स ने मगरमच्छ की आंखों में घुसाई उंगलियां

Crocodile Attack: एम्बुलेंस कर्मचारी ने बताया कि घायल व्यक्ति के शरीर पर तीन निशान मिले हैं जो मगरमच्छ के दांतों के थे. मगरमच्छ घायल व्यक्ति को पानी में घसीट कर ले जाना चाहता था.

Australia: ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर मगरमच्छ ने एक शख्स पर हमला कर दिया, जिसके बाद घायल शख्स ने बहादुरी से अपनी जान बचाई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला सुदूर उत्तर क्वींसलैंड का है, जहां मगरमच्छ ने एक 44 वर्षीय शख्स पर हमला कर दिया. इसके बाद शख्स ने मगरमच्छ की आंखों में अपनी उंगलियां डालकर अपना बचाव किया.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मगरमच्छ ने शख्स पर हमला कुकटाउन के आर्चर प्वाइंट पर शनिवार दोपहर एक बजे किया था. क्वींसलैंड एम्बुलेंस सेवा के एक कर्मचारी ने मीडिया को ये जानकारी दी. एम्बुलेंस कर्मचारी के अनुसार, मगरमच्छ ने जब हमला किया तब पीड़ित शख्स पानी में था. उसके पाया कि उसके बगल में लगभग साढ़े चार मीटर का एक मगरमच्छ तैर रहा है. पीड़ित शख्स जब तक कुछ समझ पाता, मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया.

एम्बुलेंस कर्मचारी ने बताया कि घायल व्यक्ति के शरीर पर तीन निशान मिले हैं जो मगरमच्छ के दांतों के थे. मगरमच्छ घायल व्यक्ति को पानी में घसीट कर ले जाना चाहता था. तभी उस व्यक्ति ने अपने बचाव में अपने उंगलियां मगरमच्छ के आंखों में डाल दी. तब जाकर जान बच पाई. 

मगरमच्छ से खुद को ऐसे छुड़ाया 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मगरमच्छ के हमले से जख्मी व्यक्ति मगरमच्छ की आंखों में अपनी उंगलियां डालकर खुद को छुड़ाने में कामयाब रहा, जिसके बाद वह तैरकर किनारे पर आ गया. युवक के सिर, पैर और कंधे में चोट आई है. उन्हें केयर्न्स के बेस अस्पताल में ले जाया गया, जहां अब उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है. क्वींसलैंड पर्यावरण और विज्ञान विभाग के एक प्रतिनिधि के अनुसार, वन्यजीव अधिकारी घटना की जांच करेंगे. उन्होंने कहा कि कर्मचारी यह भी देखने जाएंगे कि क्या मगरमच्छ अभी भी वही हैं. 

क्वींसलैंड प्रशासन ने इस घटना के बाद से लोगों को समुद्र किनारे सावधानी बरतने की सलाह दी है. क्वींसलैंड पर्यावरण और विज्ञान विभाग के आंकड़ों का हवाला देते हुए 2020 और मार्च 2023 के बीच मगरमच्छ के आठ हमले हुए, जिनमें सात में कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ. जबकि एक हमला जानलेवा था.

ये भी पढ़ें: China on Coronavirus: कोरोना वायरस की जानकारी मांगे जाने पर भड़का चीन, WHO पर निकाली अपनी भड़ास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: वायरल 'फायर चैलेंज' क्या है? 9 साल की बच्ची 70 % जली, कैसे जानलेवा सोशल मीडिया ट्रेंड में फंस रहे युवा
Explained: वायरल 'फायर चैलेंज' क्या है? 9 साल की बच्ची 70 % जली, कैसे जानलेवा सोशल मीडिया ट्रेंड में फंस रहे युवा
Explained: कर्ज में डूबे पाकिस्तान को 'कर्जदार देशों का नेता' क्यों चुना गया? भारत को क्या लेना-देना
कर्ज में डूबे PAK को 'कर्जदार देशों का नेता' क्यों चुना गया? भारत को क्या लेना-देना
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
पाकिस्तान से बात किए बिना क्यों नहीं रह सकता अमेरिका? रूबियो के जवाब ने चौंकाया
पाकिस्तान से बात किए बिना क्यों नहीं रह सकता अमेरिका? रूबियो के जवाब ने चौंकाया

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने बनाया सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने बनाया सियासी चक्रव्यूह
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget