एक्सप्लोरर

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को मारने की साजिश करने वाले युवक को 9 साल की सजा, किंग चार्ल्स को चिट्ठी लिखकर मांगी माफी

Queen Elizabeth II: पुलिस अधिकारियों ने देखा कि एक युवक हाथ में धनुष-बाण लिए महारानी एलिजाबेथ की महल के पार्क में खड़ा है. उसने अधिकारियों से कहा कि वह महारानी को मारने आया है. 

Queen Elizabeth II Killing Conspiracy: ब्रिटेन की एक अदालत ने जसवंत सिंह चैल नाम के एक सिख युवक को ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हत्या की साजिश के जुर्म में 9 साल की सजा सुनाई है. जसवंत सिंह की उम्र 21 साल बताई गई है. 

अदालत ने जसवंत सिंह चैल की मेंटल हेल्थ का ध्यान रखते हुए ये सजा दी है. लंदन में ओल्ड बेली अदालत सुनवाई के दौरान जज निकोलस हिलियार्ड ने फैसला सुनाया कि चैल को बर्कशायर के उच्च सुरक्षा वाले मानसिक अस्पताल ब्रॉडमूर अस्पताल में तब तक रखा जाए जब तक वह स्वस्थ नहीं हो जाता. इसके बाद उसे हिरासत में रखा जाएगा.

धनुष-बाण से मारने का प्रयास

25 दिसंबर, 2021 की सुबह जब महारानी एलिजाबेथ विंडसर कैसल में अपने निजी अपार्टमेंट में थीं तब दो अधिकारियों ने किसी को देखा और वे उसके पास पहुंचे.  पुलिस अधिकारियों ने देखा कि एक युवक हाथ में धनुष-बाण लिए खड़ा है. उसने अधिकारियों से कहा कि वह महारानी को मारने आया है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जसवंत सिंह चैल ने 'स्टार वार्स' सीरीज से प्रेरित होकर हत्या का मन बनाया था.

सोशल मीडिया के एक वीडियो में जसवंत सिंह चैल ने बताया कि उन्होंने पंजाब के अमृतसर 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए ऐसा किया. जज ने सजा के आदेश के पीछे अपना तर्क बताते हुए कहा, "इस कृत्य की कल्पना 2021 में की गई थी, जब वह (जसवंत सिंह चैल ) मानसिक तौर पर ठीक था."

जज ने कहा कि जसवंत सिंह ने हत्या करने की साजिश की थी, जिसके लिए उन्हें सजा देना जरूरी हो जाता है. अदालत ने सुनवाई के दौरान बताया गया कि जसवंत सिंह चैल 2018 में अपने परिवार के साथ अमृतसर गए थे और वहां उन्हें जलियांवाला बाग नरसंहार के बारे में पता चला. उन्होंने तब ही महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हत्या करने की सोची थी. 

किंग चार्ल्स से मांगी माफी

गौरतलब हो महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन सितंबर 2022 में 96 वर्ष की उम्र में हो गया. पिछले महीने जसवंत सिंह ने शाही परिवार और किंग चार्ल्स तृतीय से एक चिट्ठी के जरिए माफी मांगी थी. अदालत की रिपोर्ट के मुताबिक जसवंत सिंह एक अच्छे परिवार से आते हैं. उनके पिता एयरोस्पेस में सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट हैं, उनकी मां एक शिक्षिका हैं और उनकी दो जुड़वा बहनें फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं. 

ये भी पढ़ें:

'भारतीय नेतृत्व मजबूत, UNSC में मिले स्थायी सदस्यता', बोले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पीएम मोदी की तारीफ की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget