एक्सप्लोरर

आखिरकार हत्थे चढ़ा नेपाली लड़कियों की ज़िंदगी बर्बाद करने वाला लामा

पुलिस के मुताबिक लामा नेपाली लड़कियों की तस्करी में शामिल था. दिल्ली महिला आयोग की एक टीम ने पिछले साल 25 जुलाई को मुनीरका गांव में एक मकान से 16 नेपाली लड़कियों को छुड़ाया था. इस मामले में वसंत विहार पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया.

नई दिल्ली/काठमांडू: नेपाली लड़कियों को नौकरी दिलाने की आड़ में उनकी खाड़ी देशों में तस्करी करने के आरोप में 33 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उस पर एक लाख रुपये का इनाम है. पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान वजीराबाद निवासी लोपसांग लामा के रूप में हुई है. वो पूर्वी नेपाल के ओखल दूंगा जिले का रहने वाला है.

पुलिस के मुताबिक लामा नेपाली लड़कियों की तस्करी में शामिल था. दिल्ली महिला आयोग की एक टीम ने पिछले साल 25 जुलाई को मुनीरका गांव में एक मकान से 16 नेपाली लड़कियों को छुड़ाया था. इस मामले में वसंत विहार पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) संजीव कुमार यादव ने बताया कि जांच से पता चला कि छुड़ाई गई लड़कियों को लामा और उसके सहयोगियों के किराये के घर में करीब 20-22 दिनों तक रखा गया था.

उन्होंने बताया कि वो इन लड़कियों को नौकरी दिलाने की आड़ में अवैध तरीके से खाड़ी देश भेजने की योजना बना रहे थे. लामा ने उनके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी ले लिए थे ताकि लड़कियों को यहां रहने के लिए मजबूर किया जा सके. उन्होंने बताया कि बाद में छुड़ाई गई लड़कियों ने पुलिस को बताया कि लामा ने पांच नेपाली लड़कियों की कुवैत में और दो की इराक में तस्करी की थी.

डीसीपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लामा आईएसबीटी कश्मीरी गेट के समीप अपने साथी से मिलने आएगा. शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर बौद्ध मोनेस्ट्री से आते हुए देखा गया. पुलिस को देखने पर उसने भागने की कोशिश की और यमुना नदी में कूद गया. उन्होंने बताया कि पकड़े जाने पर उसने इस मामले में अपने संलिप्तता कबूल कर ली.

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में लामा ने बताया कि नेपाली लड़कियों को कुवैत, दुबई और इराक जैसे खाड़ी देशों में भेजा गया. उन्होंने बताया कि तस्करी की गई लड़कियों का यौन शोषण भी किया गया. पुलिस ने बताया कि अभी तक लामा ने करीब 25 से 30 नेपाली लड़कियों को विभिन्न खाड़ी देश भेजा है.

ये भी देखें

PNB घोटाला: मेहुल चोकसी को भारत लाना मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget