एक्सप्लोरर

Zakir Naik Case: मलेशियाई पीएम ने कहा- भारत ने नहीं उठाया जाकिर नाइक का मुद्दा, सबूत देने पर एक्शन की कही बात

Zakir Naik Case: जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण के मुद्दे पर पहली बार मलेशिया के प्रधानमंत्री ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से जाकिर नाइक का मुद्दा नहीं उठाया गया.

Zakir Naik Case: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भारत के दौरे पर हैं. पहली बार उन्होंने जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण पर बयान दिया है. अनवर ने कहा कि भारत की तरफ से जाकिर नाइक का मुद्दा नहीं उठाया गया. उन्होंने कहा कि भारत के पीएम मोदी ने कई साल पहले इस मसले को उठाया था. हालांकि, ये किसी एक व्यक्ति का मसला नहीं है, ये चरमपंथी भावनाओं से जुड़ा मुद्दा है. उन्होंने कहा कि यदि भारत कोई ठोस सबूत पेश करता है तो वे जाकिर नाइक के खिलाफ एक्शन लेने पर विचार कर सकते हैं. 

मलेशियाई पीएम ने कहा कि एक व्यक्ति के लिए हम रिश्ते खराब नहीं कर सकते हैं. मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान अनवर इब्राहिम से जाकिर नाइक के बारे में पूछा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने यह बातें कही. दरअसल, इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक मौजूदा समय में मलेशिया में शरण लिया है. मलेशियाई पीएम ने कहा कि जाकिर के खिलाफ पेश किए जाने वाले सभी सबूतों का उनकी सरकार स्वागत करेगी. 

मलेशिया में जाकिर को मिला है सरकारी संरक्षण
जाकिर नाइक भारत के अंदर मनी लॉड्रिंग, भड़काऊ भाषण देने और आतंकवाद फैलाने के मामले में वांटेड है. साल 2016 में भारत से भागकर वह सऊदी अरब चला गया था. उसके बाद वहीं से मलेशिया निकल गया, तत्कालीन मलेशियाई पीएम महाथिर मोहम्मद ने उसे सरकारी संरक्षण मुहैया कराया था. अनवर इब्राहिम को फिलहाल लिबरल नेता माना जाता है, लेकिन कई मौकों पर उन्हें इब्राहिम के साथ देखा गया है. 

भारत में जाकिर नाइक वांटेड
दूसरी तरफ अनवर ने कहा कि वे आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देते हैं, भारत सरकार के साथ मिलकर वे आतंकवाद के खिलाफ काम कर रहे हैं. अनवर ने कहा कि इस मुद्दे पर दोनों देशों के संबंध प्रभावित नहीं होने चाहिए. दरअसल, साल 2016 में ढाका में एक आतंकवादी घटना हुई थी, जिसमें 29 लोगों की जान चली गई थी. इस हमले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. इसमें से एक आरोपी ने कहा कि वह जाकिर नाइक के भाषणों से प्रभावित है. इसके बाद ही भारत ने जाकिर पर एक्शन लेना शुरू किया और वह भारत से भाग निकला. जाकिर नाइक भारत में कई मामलों में वांटेड है. 

यह भी पढ़ेंः PM Modi Ukraine Visit :यूक्रेन और पोलैंड की यात्रा पर निकले पीएम मोदी, बोले- शांतिपूर्ण तरीके से होगा जंग का समाधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Protests LIVE: ईरान जंग के मुहाने पर! 10 हजार भारतीय फंसे, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा पर संकट
LIVE: ईरान जंग के मुहाने पर! 10 हजार भारतीय फंसे, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा पर संकट
RJD प्रमुख लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग, पोस्टर पर लिखा- 'गरीबों के मसीहा, हमारे भगवान'
RJD प्रमुख लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग, पोस्टर पर लिखा- 'गरीबों के मसीहा, हमारे भगवान'
'लाफ्टर शेफ 3' को लगी आखिर किसकी नजर, ईशा मालवीय और विवियन डीसेना के बाद इन कंटेस्टेंट ने छोड़ा शो, ये सेलेब्स करेंगे कमबैक!
'लाफ्टर शेफ 3' को लगी आखिर किसकी नजर, ईशा और विवियन के बाद इन कंटेस्टेंट ने छोड़ा शो
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी

वीडियोज

Budget 2026 में बड़ा धमाका | Stand-Up India II से मिलेगा ₹2 करोड़ तक Loan | Paisa Live
Trump के फैसलों से हिली Reliance | ₹1.4 लाख करोड़ की गिरावट या निवेश का मौका? | Paisa Live
Rajasthan के दौसा में लगी भीषण आग, फर्नीचर की दुकान जलकर खाक | Fire News | Breaking
Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News
Delhi : सावधान! कालिंदी कुंज में कुत्तों के हमले से गई नौजवान की जान | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Protests LIVE: ईरान जंग के मुहाने पर! 10 हजार भारतीय फंसे, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा पर संकट
LIVE: ईरान जंग के मुहाने पर! 10 हजार भारतीय फंसे, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा पर संकट
RJD प्रमुख लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग, पोस्टर पर लिखा- 'गरीबों के मसीहा, हमारे भगवान'
RJD प्रमुख लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग, पोस्टर पर लिखा- 'गरीबों के मसीहा, हमारे भगवान'
'लाफ्टर शेफ 3' को लगी आखिर किसकी नजर, ईशा मालवीय और विवियन डीसेना के बाद इन कंटेस्टेंट ने छोड़ा शो, ये सेलेब्स करेंगे कमबैक!
'लाफ्टर शेफ 3' को लगी आखिर किसकी नजर, ईशा और विवियन के बाद इन कंटेस्टेंट ने छोड़ा शो
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
इतना खतरनाक प्रणाम... मंच पर चीफ गेस्ट छोड़ अणुओं-परमाणुओं को प्रणाम करने लगा छात्र, वीडियो देख आ जाएगी हंसी
इतना खतरनाक प्रणाम... मंच पर चीफ गेस्ट छोड़ अणुओं-परमाणुओं को प्रणाम करने लगा छात्र, वीडियो देख आ जाएगी हंसी
Angiography Test: दिल की सेहत के लिए एंजियोग्राफी कितनी जरूरी, जानें इसे कराते वक्त क्या सावधानियां जरूरी?
दिल की सेहत के लिए एंजियोग्राफी कितनी जरूरी, जानें इसे कराते वक्त क्या सावधानियां जरूरी?
दिल्ली-नोएडा की तरह पूरे यूपी में बाइक-स्कूटी के लिए डबल हेलमेट का नियम लागू, जानें कितना होगा जुर्माना?
दिल्ली-नोएडा की तरह पूरे यूपी में बाइक-स्कूटी के लिए डबल हेलमेट का नियम लागू, जानें कितना होगा जुर्माना?
I-PAC Raid Case: ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की नई याचिका, बंगाल के डीजीपी को हटाने की मांग
I-PAC Raid Case: ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की नई याचिका, बंगाल के डीजीपी को हटाने की मांग
Embed widget