एक्सप्लोरर

Malala Yousafzai's Marriage: नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई शादी के बंधन में बंधी

Malala Yousafzai's Marriage: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई बर्मिंघम स्थित घर में एक समारोह के दौरान शादी के बंधन में बंध गई हैं. इसकी जानकारी मलाला ने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट कर दी है.

Malala Yousafzai's Marriage: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई शादी के बंधन में बंध गई हैं. इसकी पुष्टि मलाला यूसुफजई ने की है, उन्होंने जानकारी दी है कि उन्होंने बर्मिंघम स्थित घर में उनकी शादी के मौके पर एक छोटे से समारोह का आयोजन किया गया. 

शादी को लेकर हैं उत्साहित

मलाला यूसुफजई ने अपनी शादी की जानकारी देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि 'आज का दिन मेरे जीवन का एक अनमोल दिन है. जीवन भर का साथ निभाने के लिए एसर और मैं शादी के बंधन में बंध गई.'

मलाला ने आगे लिखा कि वह बर्मिंघम में उन्होंने घर पर एक छोटा निकाह समारोह किया, जिसमें दोनों परिवार वाले शामिल हुए. उन्होंने अपने शुभचिंतकों से अपनी शुभकामनाएं देने के लिए कहा है. इसके साथ ही वह अपने नए जीवन के सफर के लिए काफी उत्साहित दिख रही हैं.

मलाला ने इस ट्वीट के साथ शादी की कुछ फोटो भी शेयर की हैं. जिसमें वह सिंपल ज्वैलरी के साथ टी पिंक कलर का आउटफिट पहने दिख रही हैं. उनके पति एसर एक साधारण सूट पहने दिख रहे हैं. दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं.

मलाला के पिता जियाउद्दीन यूसुफजई ने भी ट्विटर पर पोस्ट करते हुए मलाला की शादी की जानकारी दी है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा यह शब्दों से परे है. मलाला के ट्वीट को सोशल मीडिया पर काफी तेजी से रिस्पांस मिल रहा है. खबर लिखे जाने तक उनके ट्वीट को 70 हजार से ज्यादा लाइक मिले और 6 हजार से ज्यादा रिट्वीट हुए हैं.

2012 में तालिबान में सिर में मारी गोली

बता दें कि मलाला उस वक्त सिर्फ 15 साल की थीं जब तालिबान ने नौ अक्टूबर 2012 को लड़कियों की शिक्षा और शांति के लिए आवाज उठाने के लिए उन्हें गोली मार दी थी. तालिबानी आतंकी उस बस पर सवार हो गए जिसमें मलाला अपने साथियों के साथ स्कूल जा रही थीं. तालिबानी आतंकियों ने बस में पूछा, ‘मलाला कौन है?’ सभी खामोश रहे लेकिन उनकी निगाह मलाला की ओर घूम गईं. आतंकियों ने मलाला पर एक गोली चलाई जो उसके सिर में जा लगी.

नोबेल पुरस्कार जीतने वाली सबसे कम उम्र की शख्स

तालिबानी आतंकियों के उन पर किए गए हमले का अंतरराष्ट्रीय स्तर निंदा हुई. इस हमले के विरोध में दुनिया भर के लोगों ने मलाला का साथ दिया. इसके बाद मलाला ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह तालिबानी हमले को मात देकर दुनिया के सामने महिलाओं की आवाज को बुलंद करने वाली महिला बनकर उभरीं. साल 2014 में मलाला को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला. मलाला 17 साल की उम्र में नोबेल पाने वाली सबसे युवा पुरस्‍कार विजेता हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Stock Market Closing: मुनाफावसूली से फिसले सेंसेक्स-निफ्टी, बैंकिंग और मेटल शेयर्स में गिरावट, HDFC Bank टॉप लूजर

Paytm IPO Update: Paytm के IPO को ठंडा रेस्पॉंस, दूसरे दिन तक केवल 48% हुआ है सब्सक्राइब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget