एक्सप्लोरर

Mahsa Amini: महसा अमिनी की डेथ एनिवर्सिरी पर उनके पिता को ईरान की सेना ने हिरासत में लिया, जानें वजह

Mahsa Amini Death Anniversary: महसा अमिनी की मौत को एक साल पूरा हो गया है. उनकी डेथ एनिवर्सिरी के दिन उनके पिता को ईरानी सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया.

Mahsa Amini: शनिवार (16 सितंबर) को महसा अमिनी की मौत की सालगिरह पर ईरानी सुरक्षा बलों ने कुछ समय के उनके पिता को हिरासत में लिया. इस बात की पुष्टि स्थानीय मानवाधिकार समूह ने की.

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बलों ने अमजद अमिनी को हिरासत में लिया और उनकी बेटी की बरसी मनाने के खिलाफ धमकी देने के बाद उन्हें जबरन घर लौटा दिया.

रिपोर्ट के अनुसार, महसा अमिनी की मौत की सालगिरह पर अशांति की आशंका में ईरानी सुरक्षा बलों को अमिनी के गृह नगर में तैनात किया गया था. दरअसल, देशभर में कई लोग पुलिस हिरासत में हुई महसा अमिनी की मृत्यु की पहली वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहे थे. ऐसे में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे. 

देशभर में हुए थे विरोध प्रदर्शन 

गौरतलब है कि महसा को कथित तौर पर हिजाब पहनने के नियम के उल्लंघन के लिए हिरासत में लिया गया था, जहां उनकी पुलिस हिरासत में ही मौत हो गई थी. जिसके बाद देशभर में लोग सड़कों पर उतर आए थे. देशभर में महीनों तक विरोध प्रदर्शन हुए थे. अमिनी की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शन ईरान के इस्लामी अधिकारियों के लिए सिरदर्द बन गए थे. हालांकि, कड़ी कार्रवाई के बाद देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कम हुए थे. 

500 से अधिक लोगों की हुई थी मौत 

रिपोर्ट के अनुसार, विरोध प्रदर्शनों में 71 नाबालिगों सहित 500 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए. इतना ही नहीं, हिंसक प्रदर्शन के दौरान हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से बहुत लोग आज भी जेल में हैं.

हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि विदेशी सरकारों और देश के दुश्मनों की तरफ से भड़काए गए दंगों में दर्जनों सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. विरोध-संबंधी मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद सात लोगों को फांसी दे दी गई है. 

कैसे हुई थी महसा अमिनी की मौत? 

दरअसल, 16 सितंबर 2022 को पुलिस कस्टडी में 22 साल की महसा अमिनी की मौत हो गई थी. महसा को ठीक से हिजाब नहीं पहनने के आरोप में 3 दिन पहले ईरान की मॉरेलिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इस दौरान पुलिस ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की थी, जिससे महसा कोमा में चली गई थी और फिर उनकी मौत हो गई थी. 

ये भी पढ़ें : Putin Kim Jong Meeting: पुतिन और किम की मुलाक़ात में क्या हथियारों के समझौते पर हस्ताक्षर हुआ? खुद रूस ने बताया सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ब्राजील में लूला दा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, चौथी बार संभालेंगे सत्ता
ब्राजील में लूला दा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, चौथी बार संभालेंगे सत्ता
Explained: ईरान युद्ध के बावजूद नेतन्याहू जीतेंगे? इजराइल में 27 अक्टूबर को चुनाव, जानिए 5 संभावित समीकरण
Explained: ईरान युद्ध के बावजूद नेतन्याहू जीतेंगे? इजराइल में 27 अक्टूबर को चुनाव, जानिए 5 संभावित समीकरण

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget