एक्सप्लोरर

लॉकडाउन का असर, दक्षिण कोरिया और चीन में मात्र 4 नए मामले सामने आए

कोरोना वायरस का पहला मामला चीन में ही आया था. अब यहां COVID 19 के कम मामले सामने आ रहे हैं.

वेलिंगटन: चीन और दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के कुल 4 मामले सामने आए और कई महीने तक लॉकडाउन के बाद इन दोनों देशों में सार्वजनिक कार्यक्रम अब धीरे-धीरे शुरू हो रहे हैं. कोरोना वायरस सबसे पहले इन्हीं दोनों देशों में फैला था. इस बीच अमेरिका में प्रतिदिन कोरोना वायरस के हजारों मामले सामने आने के बावजूद वहां प्रतिबंधों में ढील देने के कदम उठाए जा रहे हैं. वॉशिंगटन में सुप्रीम कोर्ट ने टेलीफोन से जिरह सुनी और पहली बार पूरी दुनिया में इसे सुनने की अनुमति दी गई. मार्च के बाद पहली बार सीनेट की बैठक हुई, जबकि नये राहत पैकेज पर त्वरित निर्णय नहीं लिया जा सका. दक्षिण कोरिया में कोविड-19 के 3 नये मामले आए जो करीब तीन महीने में सबसे कम रोजाना मामले हैं. देश में कोरोना वायरस से 10,000 से अधिक लोग संक्रमित हुए और 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई. मामलों की संख्या कम होते ही दक्षिण कोरिया चरणबद्ध तरीके से अपने स्कूलों को खोलेगा और इसके पेशेवर बेसबॉल लीग का मंगलवार से नया सत्र शुरु हो गया. चीन में 3 हफ्ते से कोरोना वायरस से किसी के मरने की खबर नहीं है, जहां दिसम्बर में यह महामारी फैली थी. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के केवल एक मामले की पुष्टि हुई है और 400 से कुछ कम रोगियों का अब भी कोविड-19 के लिए इलाज चल रहा है. एशिया-प्रशांत के अन्य क्षेत्रों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने में सफलता मिली है. इनमें हांगकांग, ताईवान, वियतनाम, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं, जहां दो दिनों से संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है. वहीं भारत जैसे कुछ देशों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है और विशेषज्ञों का कहना है कि 130 करोड़ की आबादी वाले देश में महामारी अभी अपने चरम पर नहीं पहुंची है. अमेरिका के दक्षिण डैकोटा में सूअर के मांस के प्रसंस्करण संयंत्र को फिर से खोलने के लिए कदम उठाया गया है. यहां 800 से अधिक कर्मचारी वायरस से संक्रमित हो गए थे. कैलिफोर्निया के गवर्नर गाविन न्यूसोम ने घोषणा की कि कुछ उद्योग प्रतिबंधों के साथ शुक्रवार से खुलना शुरू हो जाएंगे.

अमेरिका में प्रति दिन करीब 20 हज़ार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं और प्रति दिन लगभगएक हजार लोगों की मौत हो रही है, जिसके बावजूद प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है. ये आंकड़े जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के हैं.

ये भी पढ़े. प्रवासी मजदूरों को गांव वापस भेजने की मांग पर SC ने बंद की सुनवाई, कहा- सरकार उठा रही है कदम Coronavirus के डर से इन Countries ने lockdown क्यों नहीं किया ? l ABP Uncut
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget