एक्सप्लोरर

लेबनान के बाद अब दहला ईरान, कोयला खदान में हुए धमाके में 51 लोगों की मौत

Iran coal mine blast: पूर्वी ईरान की एक कोयला खदान में विस्फोट से कुल 51 लोगों की मौत हो गई वही खदान में काम कर कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है. ईरान ने इन धमाकों की जांच कर रहा है.

Iran coal mine blast: ईरान की एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में अब तक 51 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि पूर्वी ईरान में स्थित इस कोयला खदान में मीथेन गैस लीक होने की वजह से ये धमाका हुआ. धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज काफी दूर तक लोगों को सुनाई पड़ी. ईरान में यह धमाका ऐसे वक्त पर हुआ, जब हाल ही में लेबनान में पेजर, वॉकी-टॉकी में विस्फोट हुए थे, जिसमें कई लोग काफी बुरी तरह से घायल हुए थे. इन हमलों में अब तक कुल 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. लेबनान ने इन धमाकों के पीछे इजरायल का हाथ बताया है. हालांकि, ईरान ने कोयला खदान में हुए धमाके में किसी देश को जिम्मेदार नहीं ठहराया है. 

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 540 किलोमीटर दूर तबास में स्थित कोयला खदान में ये धमाका हुआ है. प्रशासन ने ब्लास्ट वाली जगह पर इमरजेंसी और रेस्क्यू टीमों को भेज दिया है. रेस्क्यू टीम राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है. बताया जा रहा है कि विस्फोट के वक्त करीब 70 लोग खदान में काम कर रहे थे. अभी भी खदान में 24 लोगों के फंसे होने की आशंका है. 

विस्फोट की जांच शुरू- ईरान सरकार

प्रांत के गवर्नर मोहम्मद जावेद ने बताया कि धमाकों में 51 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. जबकि 17 से अधिक लोग घायल हैं. संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे ईरान के हाल में चुने गए नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि उन्होंने फंसे हुए लोगों को बचाने और उनके परिवारों की सहायता के लिए सभी प्रयास करने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि घटना की जांच शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि इसके पीछे जो भी लोग दोषी होंंगे वो किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget