एक्सप्लोरर

बदलेगा डोनाल्ड ट्रंप के देश अमेरिका का इतिहास! जमीन के भीतर मिला हजारों साल पुराना शहर

Peru Oldest City: पेरू की सुपे घाटी में पुरातत्वविदों ने 3,800 साल पुराना शहर पेनिको खोजा है. यह कैरल सभ्यता का हिस्सा था और अमेरिकी इतिहास को नई दिशा देने का काम करेगा.

पेरू की सुपे घाटी में पुरातत्वविदों ने 3,800 साल पुराने शहर पेनिको (Penico) की खोज की है. इसे पेरू की प्राचीन कैरल सभ्यता (Caral Civilization) का हिस्सा माना जा रहा है. इस खोज का श्रेय पेरू की जानी-मानी पुरातत्वविद् डॉ. रूथ शैडी को जाता है, जिन्होंने जुलाई 2025 में इसे दुनिया के सामने पेश किया था.

यह खोज अमेरिकी महाद्वीप की पुरानी धारणाओं को चुनौती देती है. अब तक माना जाता था कि अमेरिकी सभ्यता की शुरुआत एज्टेक, माया और इंका सभ्यताओं से हुई थी, लेकिन कैरल सभ्यता बताती है कि इनसे हजारों साल पहले भी यहां उन्नत समाज मौजूद था.

पेनिको और कैरल सभ्यता की विशेषताएं
पेनिको स्थल पर 18 संरचनाएं मिली हैं, जिनमें मंदिर और आवासीय परिसर शामिल हैं. ये इस बात का सबूत है कि कैरल लोग जलवायु आपदाओं से निपटने में सक्षम थे. कैरल सभ्यता करीब 5,000 साल पहले मेसोपोटामिया और मिस्र की शुरुआती सभ्यताओं के साथ-साथ विकसित हुई थी. माना जाता है कि पेनिको शहर में लगभग 3,000 लोग रहते थे. इसके आसपास कई छोटे गांव बसे हुए थे. सुपे घाटी की स्थिति ने इसे प्रशांत तट, एंडियन घाटियों और अमेजन क्षेत्र से जोड़ा, जिससे व्यापार और सांस्कृतिक नेटवर्क विकसित हुआ.

जीवन और संस्कृति
कैरल समाज का जीवन समृद्ध और विविध था. यहां कपास, शकरकंद, फल, स्क्वैश और मिर्च उगाई जाती थी. व्यापार में पहाड़ों से खनिज लाना और वस्तुओं का आदान-प्रदान शामिल था. लोग गिलहरी और बंदरों जैसे पालतू जानवर भी रखते थे.

कला और संगीत
कैरल सभ्यता की वास्तुकला भूकंपरोधी थी. यहां बने एम्फीथिएटर खास थे, जहां बड़े समारोह आयोजित होते थे. खुदाई में 32 बांसुरी मिली हैं, जो पेलिकन की हड्डियों से बनी थीं. इनका इस्तेमाल धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में होता था.

सभ्यता का पतन
करीब 4,000 साल पहले जलवायु परिवर्तन और लंबे सूखे ने कैरल सभ्यता को प्रभावित किया. नदियां और खेत सूख गए, जिससे लोग अपने घर को छोड़ने को मजबूर हो गए. धीरे-धीरे यह सभ्यता समाप्त हो गई.

अमेरिकी इतिहास के लिए महत्व
यह खोज दिखाती है कि अमेरिकी सभ्यता की जड़ें बहुत गहरी और प्राचीन हैं. कैरल सभ्यता न केवल संगठित शहरी जीवन का उदाहरण है, बल्कि यह भी बताती है कि उस दौर में लोग शांतिपूर्ण और संघर्ष-रहित समाज का हिस्सा थे.

ये भी पढ़ें: नेपाल की अंतरिम सरकार में मंत्रियों के तय हो गए नाम! जानें सुशीला कार्की की टीम में कौन-कौन होगा शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget