एक्सप्लोरर

Kohinoor Diamond: कोहिनूर के विवादों से बच रहा है ब्रिटिश शाही परिवार, भारत की वजह से लिया बड़ा फैसला

Kohinoor Diamond: ब्रिटिश शाही परिवार विवादों में नहीं पड़ता चाहता है. ऐसे में कैमिला पार्कर ने कोहिनूर जड़ित शाही ताज नहीं पहनने का फैसला किया है. समय समय पर कोहिनूर को भारत लाने की मांग उठती रहती है. 

Britain: ब्रिटिश शाही परिवार ने फैसला लिया है कि 6 मई को किंग चार्ल्स (थर्ड) के राज्याभिषेक में उनकी पत्नी कैमिला पार्कर कोहिनूर जड़ित शाही ताज को नहीं पहनेंगी. पैलेस ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि उन्हें इस बात का डर है कि कोहिनूर को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है. उन्हें भारत की भी नाराजगी का डर सत्ता रहा है. इस बात की जानकारी ब्रिटिश राजपरिवार से जुड़े एक सदस्य ने दी है. 

इस मामले पर ‘द डेली टेलीग्राफ’ अखबार की एसोसिएट एडिटर कैमिला टोमिनेय ने पीटीआई-भाषा से एक साक्षात्कार में कहा कि ब्रिटिश शाही परिवार विवादों में नहीं पड़ता चाहता है. ऐसे में कैमिला पार्कर ने कोहिनूर जड़ित शाही ताज नहीं पहनने का फैसला किया है. उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि पैलेस कोहिनूर के विवादास्पद होने के बारे में सचेत थे और इसलिए उन्होंने ऐसा फैसला किया है. ब्रिटिश शाही परिवार नहीं चाहता कि इन हीरों की उत्पत्ति के बारे में कोई साइड स्टोरी तैयार हो. गौरतलब है कि आगामी छह मई को किंग चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला का राज्याभिषेक होना है. 

मुकुट में बदलाव के पहले ही दिए थे संकेत 

बताते चलें कि पैलेस की ओर से पहले ही बयान जारी कर महारानी मैरी के मुकुट में बदलाव करने के संकेत दे दिए गए थे. पैलेस ने कहा था कि महारानी मैरी के मुकुट में मामूली बदलाव किए जा रहे हैं. जैसे कि कलिनन-3, 4 और 5 हीरे को शामिल करना, जो कई वर्षों तक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निजी गहनों के संग्रह का हिस्सा रहे हैं. 

गौरतलब है कि ब्रिटिश शाही परिवार में पुरुषों का मानना है कि कोहिनूर शापित है, ऐसे में वह इससे दूरी बना कर रखते हैं. मालूम हो कि कोहिनूर पर पाकिस्तान और बांग्लादेश भी दावा जताते हैं. साथ ही समय समय पर इसे भारत लाने की मांग उठती रहती है. 

कोहिनूर का इतिहास 

ऐसा दावा किया जाता है कि इसे भारत के अंतिम सिख सम्राट दलीप सिंह ने महारानी विक्टोरिया को गिफ्ट में दिया था. भारत के इस अनमोल ताज में 2,800 हीरे हैं, जिनमें 105 कैरेट का प्रसिद्ध कोहिनूर भी जड़ा हुआ है. यह दुनिया के सबसे बड़े कटे हुए हीरों में से एक है. भारत में इसे लेकर समय समय पर मांग उठती रहती है. 

ये भी पढ़ें: US: अमेरिका की इस झील से हफ्ते भर बाद मिले दो भारतीय छात्रों के शव, ऐसे हुए थे लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget