एक्सप्लोरर

दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका के सैन्य अभ्यास पर भड़का उत्तर कोरिया, तानाशाह किम जोंग की बहन ने दी ये चेतावनी

किम यो जोंग ने कहा कि लगातार किया जा रहा सैन्य अभ्यास जो बाइडन प्रशासन के उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर वार्ता बहाल करने के उसके दिखावटी रुख को उजागर करता है.

उत्तर कोरिया के साथ अमेरिकी जवानों के सैन्य अभ्यास की खबर ने नॉर्थ कोरिया को बेचैन करके रख दिया है. यही वजह है कि अब वह एक बार फिर धमकी दे रहा है. उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन ने अमेरिका के साथ दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास की आलोचना करते हुए मंगलवार को दावा किया कि यह आक्रमण का पूर्वाभ्यास है. उन्होंने साथ ही आगाह किया कि उत्तर कोरिया भी अपनी प्रतिरोधी क्षमता मजबूत करेगा.

किम यो जोंग का बयान ऐसे वक्त पर आया है जब दक्षिण कोरिया के मीडिया ने खबर दी है कि सहयोगी देश की सेना के साथ 16 से 26 अगस्त तक चलने वाले कंप्यूटर आधारित अभ्यास के पहले, मंगलवार को चार दिवसीय सैन्य अभ्यास की शुरुआत की जाएगी. किम यो जोंग ने कहा कि उन्हें बयान जारी करने का अधिकार दिया गया है. इसका अर्थ है कि यह संदेश सीधे उनके भाई की तरफ से आया है.

सरकारी मीडिया पर उनकी टिप्पणियों के प्रकाशित होने के कुछ घंटों बाद, दक्षिण कोरिया के रक्षा और एकीकरण मंत्रालयों ने कहा कि उत्तर कोरियाई अधिकारियों ने अंतर-कोरियाई हॉटलाइन पर मंगलवार दोपहर उनके कॉल का जवाब नहीं दिया था. दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने कहा कि वे घटनाक्रम की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं, लेकिन यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि उत्तर कोरिया ने संचार चैनलों को फिर से काट दिया था या नहीं.

किम यो जोंग ने कहा कि लगातार किया जा रहा सैन्य अभ्यास जो बाइडन प्रशासन के उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर वार्ता बहाल करने के उसके दिखावटी रुख को उजागर करता है. उन्होंने कहा कि जब तक अमेरिका दक्षिण कोरिया से अपनी सेना और हथियारों को नहीं हटाएगा तब तक कोरियाई प्रायद्वीप में शांति कायम नहीं होगी.

उन्होंने कहा, ‘‘यह अभ्याय (उत्तर कोरिया) के प्रति अमेरिका की शत्रुतापूर्ण नीति की सबसे ज्वलंत अभिव्यक्ति है, जिसे हमारे देश को बलपूर्वक दबाने के लिए तैयार किया गया है, और यह आत्म-विनाश का एक अवांछित कार्य है. इसने हमारे लोगों की और कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति को और अधिक संकट में डाल दिया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रायद्वीप पर शांति स्थापित करने के लिए, अमेरिका के लिए (दक्षिण) कोरिया में तैनात अपने आक्रामक सैनिकों को वापस बुलाना अनिवार्य है. जब तक अमेरिकी सेनाएं (दक्षिण) कोरिया में रहती हैं, कोरियाई प्रायद्वीप पर स्थिति के समय-समय पर बिगड़ने का मूल कारण कभी खत्म नहीं होगा.’’

किम यो जोंग ने कहा कि उत्तर कोरिया अमेरिका की तरफ से सैन्य हमले के किसी भी खतरे से निपटने के लिए अपनी क्षमता में वृद्धि जारी रखेगा. किसी भी सैन्य कार्रवाई से निपटने के लिए प्रतिरक्षा और मारक क्षमता मजबूत की जाएगी. उत्तर कोरिया के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया में 28,000 सैनिकों को तैनात कर रखा है. अमेरिका ने इस महीने सैन्य अभ्यास के बारे में औपचारिक घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें:

कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने खुद को दिया प्रमोशन, बहन किम यो जोंग का राजनीतिक कद किया कम

क्या नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने लगवाई वैक्सीन? खुफिया एजेंसी के बयान के बाद उठ रहे ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget