एक्सप्लोरर

चीनी विमान और सिंगापुरी इमदाद के सहारे किम जोंग उन पहुंचे ट्रंप से मिलने

ये न केवल पहला मौका है जब अमेरिका के किसी मौजूदा राष्ट्रपति के साथ उत्तर कोरियाई प्रमुख की बैठक हो रही है बल्कि पहली बार किसी कूटनीतिक आयोजन के लिए किम जोंग विदेशी धरती पर कैमरों के आगे नजर आए हैं.

नई दिल्लीः भारतीय समय के मुताबिक करीब सवा बारह बजे सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर जब एअर चाइना का विमान 747-4J6 उतरा तो एक नया इतिहास बन गया. उधार के इस जहाज से उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ 12 जून को होने वाली अपनी बैठक के लिए सिंगापुर की धरती पर कदम रखा. यह न केवल पहला मौका है जब अमेरिका के किसी मौजूदा राष्ट्रपति के साथ उत्तर कोरियाई प्रमुख की बैठक हो रही है बल्कि पहली बार किसी कूटनीतिक आयोजन के लिए किम जोंग विदेशी धरती पर कैमरों के आगे नजर आए हैं.

चीनी विमान और सिंगापुरी इमदाद के सहारे किम जोंग उन पहुंचे ट्रंप से मिलने

इस बैठक के लिए मेजबान सिंगापुर ने जहां करीब दस करोड़ रुपये से अपनी जेब हल्की की है तो वहीं चीन ने अपने उत्तर कोरियाई प्रतिनिधिमंडल के लिए विमान दिए. एअर चाइना के विमान को ही अपना एअरफोर्स वन बनाकर किम जोंग उन सिंगापुर पहुंचे. सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने हवाई अड्डे पर किम जोंग का स्वागत किया जो दो दिन पहले उनसे मिलने और बैठक के इंतजामों पर सहमति लेने सिंगापुर पहुंचे थे.

अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बैठक के इंतजामों के बारे में मीडिया के सवालों पर सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लुंग ने कहा कि इस बैठक पर करीब 20 मिलियन सिंगापुर डॉलर (100 करोड़ रुपये से ज्यादा) का खर्च आएगा. हालांकि उन्होंने कहा सिंगापुर सरकार इसका वहन कर रही है और यह विश्व शांति में उनका योगदान है. दरअसल, उत्तर कोरिया ने इस बैठक के लिए होटल बिल चुकाने से हाथ खड़े कर दिए थे. वहीं अमेरिका ने भी उत्तर कोरिया के खर्च का बोझ उठाने से इनकार कर दिया था. माना जा रहा है कि इसके बाद उत्तर कोरिया ने मदद की पेशकश करते हुए बोझ साझा करने का प्रस्ताव दिया और बीते दिनों जब सिंगापुर के विदेशमंत्री बालाकृष्णन प्योंगयोंग पहुंचे थे तो उन्होंने इस बारे में अपनी सरकार की रजामंदी किम जोंग उन के नुमाइंदों के आगे जता दी थी.

चीनी विमान और सिंगापुरी इमदाद के सहारे किम जोंग उन पहुंचे ट्रंप से मिलने

तीन विमान भर बड़े लश्कर के साथ पहुंचे किम सिंगापुर और उत्तर कोरिया से मिली रजामंदी के बाद ही चीन ने अपना विशेष विमान बोइंग-747-4J6 शनिवार को प्योंगयोंग भेजा था. इसी विमान में किम जोंग उन ने प्योंगयोंग से करीब साढ़े आठ बजे सिंगापुर के लिए उड़ा भरी. एअर चाइना के अलावा उत्तर कोरिया के दो विमान भी सिंगापुर पहुंचे है. सिंगापुर मीडिया के मुताबिक इनमें से एक विमान किम जोंग उन के लिए खाद्य सामग्री लेकर पहुंचा है. बड़े बड़े रेफ्रिजरेशन उपकरणों में किम के खाने पीने के सामान को सेंट रेजिस होटल पहुंचाया गया है. बताया जाता है कि किम अपने खाने को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते लिहाजा दो दिनों के लिए अपना और अपनी करीबी टीम के सदस्यों का खाना भी साथा लाए हैं.

बैठक में किम भले ही चीन और सिंगापुर की मदद से पहुंचे हों लेकिन उनकी शानो-शौकत में कोई कमी नजर नहीं आई. उत्तर कोरियाई तानाशाह दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों के साथ सिंगापुर हवाई अड्डे से निकला. इस काफिले में दो लंबी काली मर्सीडीज बैंज कारें भी थी जिनमें से एक में किम जोंग उन सवार थे.काले शीशे वाली इन बुलेटप्रूफ कारों पर उत्तर कोरिया के झंडे भी लगे थे. वाहनों के काफिले में किम के साथ उनके साथ कारों की खुली छत से तस्वीरें लेते वीडियोग्राफर भी चल रहे थे. उत्तर कोरिया से किम के साथ उनके सबसे भरोसेमंद एक दर्जन से अधिक सुरक्षा गार्ड का एक दस्ता भी साथ पहुंचा है. किम जोंग उन के सिंगापुर पहुंचने के सेंट रेजिस होटल पहुंचने के बाद सिंगापुर पुलिस और उत्तर कोरियाई गार्ड्स ने होटल के इर्द-गिर्द पूरे इलाके को घेर लिया.

राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मुलाकात के लिए किम जोंग उन अपनी टीम में करीबी सहयोगी किम चांग सन और किम योंग चोल और गायिका से राजनेता बनी ह्योन सोंग वोल को भी साथ लाए हैं.

चीनी विमान और सिंगापुरी इमदाद के सहारे किम जोंग उन पहुंचे ट्रंप से मिलने

रेजिस होटल का प्रेसिडेंशियल सुइट है खास किम जोंग उन सिंगापुर में रुकने का बिल भले ना चुका रहे हों लेकिन उनके शाही ठाठ-बाट में कोई कमी नहीं होगी. पांच सितारा सेंट रेजिस होटल के प्रेसिडेंशियल सुइट में वो उत्तर कोरियाई प्रमुख रात बिताएंगे जो सारी सुख-सुविधाओं से युक्त है. करीब ८००० डॉलर प्रति रात्रि किराए वाले इस सुइट में निजी जिम, बेबी ग्रांड पियानो, जाकूजी समेत कई सुविधाएं मौजूद हैं.

किला बना ऑर्चड रोड इलाका

सिंगापुर के ऑर्चड रोड इलाके में किम जोंग उन का सेंट रेजीस होटल है वहां से कुछ ही दूरी पर वो शांग री ला होटल भी है जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रुकेंगे. लिहाजा सिंगापुर सरकार ने इस इलाके को विशेष इवेंट एरिया घोषित किया है और सामान्य लोगों की आवाजाही पर पाबंदियां लगाई गई हैं. इन दोनों नेताओं की बैठक और ऊंचे खतरे को देखते हुए सिंगापुर सरकार ने ५००० से ज्यादा पुलिस बल तैनात किया है. इसमें विशेष कमांडो दस्ते भी शामिल हैं. सिंगापुर के गृह मंत्री के षणमुगम ने कहा कि  हमने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं. इसके लिए पुलिस, आपाaत कार्रवाई बल और सिविल डिफेंस की कई टीमें तैनात की गई हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति और किम जोंग उन की बैठक के लिए सेंटोसा द्वीप के जिस कैपिला होटल को चुना गया है उनके बीच की दूरी करीब साढ़े आठ किमी है. दोनों नेताओं की मुलाकात के लिए सुबह ९ बजे का समय मुकर्रर किया गया है.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप पहुंचे सिंगापुर, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget