एक्सप्लोरर

आखिर कहां हैं उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन, अब लगने लगे हैं ये कयास

बीते 15 अप्रैल को देश के सबसे अहम कार्यक्रम में किम जोंग उन शामिल नहीं हुए. उनके सेहत को लेकर उत्तर कोरिया चुप है. कुछ समय से वे सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे हैं.

सियोल: उत्तर कोरिया ने अपने शासक किम जोंग उन की सेहत को लेकर विदेशी मीडिया में आई खबरों को लेकर कुछ नहीं कहा है. वहीं, परमाणु हथियार से लैस देश का अगला शासक कौन होगा? इसे लेकर अटकलें लग रही हैं. देश पर 70 साल से एक ही परिवार के सदस्यों की हुकूमत रही है.

किम जोंग उन की सेहत को लेकर सवाल तब मजबूती से उठने लगे जब वह 15 अप्रैल को अपने दादा और उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल सुंग की 108 वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. यह देश के सबसे अहम कार्यक्रमों से एक है और 36 साल के किम जोंग उन ने 2011 के अंत में अपने पिता से सत्ता हासिल करने के बाद कभी भी इसको नहीं छोड़ा.

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने बुधवार को किम जोंग उन की कुछ पुरानी टिप्पणियों को प्रकाशित किया, लेकिन किसी नई गतिविधि की रिपोर्ट नहीं दी, जबकि प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया ने बार-बार कहा कि उत्तर कोरिया में किसी भी तरह का असामान्य घटनाक्रम नहीं देखा गया है.

किम जोंग उन कुछ समय से सार्वजनिक तौर पर दिखे नहीं हैं. उत्तर कोरिया के गोपनीय स्वभाव को देखते हुए कुछ बाहरी लोगों को यह अंदेशा है कि वह बीमार हो सकते हैं. अगर वह आने वाले कार्यक्रमों में नहीं दिखे तो उत्तर कोरिया के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं.

किम जोंग उन उत्तर कोरिया पर शासन कर रहे परिवार की तीसरी पीढ़ी के शासक हैं. माना जाता है कि देश पर उनके परिवार के ही किसी सदस्य को शासन करने का अधिकार है. अगर किम जोंग उन गंभीर रूप से बीमार होते हैं, अपाहिज होते हैं या उनकी मौत होती है तो ऐसे में किम जोंग उनके उत्तराधिकारी के लिए उनकी छोटी बहन किम यो जोंग मजबूत संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि सामूहिक नेतृत्व की भी संभावना है जो परिवार के शासन को खत्म कर सकता है.

दक्षिण कोरिया में निजी सेजोंग इंस्टीट्यूट में विश्लेषक चेओंग चांग ने कहा कि उत्तर कोरिया में किम यो जोंग के सत्ता पर काबिज होने की सबसे ज्यादा संभावना है. वहीं, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा “ मुझे लगता है कि बुनियादी धारणा यह होगी कि किम जोंग उन की जगह लेने वाला शायद परिवार में से ही कोई होगा.“ उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में बात करना बहुत जल्दबाजी है, क्योंकि हमें यह नहीं पता है कि किम जोंग उन की हालत कैसी है?

डॉनल्ड ट्रंप का अमेरिकी नेवी को निर्देश- अगर ईरान की नाव हमारे जहाजों को परेशान करे तो उड़ा दें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget