एक्सप्लोरर

Attack on Hindu Temple: ट्रूडो को पता था, फिर भी नहीं रोका हमला! खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने 48 घंटे पहले ही दी थी धमकी

Attack on Hindu Temple: सिख फॉर जस्टिस ने पोस्टर जारी करके चेतावनी दी थी कि 3 नवंबर को भारत के लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित कंस्यूलर कैंप में वह खलल डालेगा और डेथ सर्टिफिकेट नहीं बांटने देगा.

ABP EXCLUSIVE: लक्ष्मी नारायण मंदिर पर खालिस्तानी कट्टरपंथियों की ओर से किए गए हमले में बड़ी जानकारी सामने आई है. इस हमले को लेकर आतंकी संगठन Sikhs For Justice ने 48 घंटे पहले ही चेतावनी जारी की थी.

सिख फॉर जस्टिस ने पोस्टर जारी करके चेतावनी दी थी कि 3 नवंबर को भारत के लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित कंस्यूलर कैंप में वह खलल डालेगा और डेथ सर्टिफिकेट नहीं बांटने देगा. बीपी न्यूज के पास आतंकी संगठन की चेतावनी का एक्सक्लूसिव पोस्टर मौजूद है. इस चेतावनी के बाद भी कनाडा की सरकार ने इसे रोकने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया.

1 नवंबर को जारी किया गया था पोस्टर

एबीपी न्यूज के पास सिख फॉर जस्टिस का जो पोस्टर मौजूद है, उसे 1 नवंबर 2024 को जारी किया गया था. इस पोस्टर में आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने खुलेआम चेतावनी दी थी कि कनाडा में 2 नवम्बर को वैंकूवर स्थित गुरुद्वारे में और 3 नवंबर को  सरे स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित भारत के कंस्यूलर कैंप में उसके लोग खलल डालेंगे. हैरानी की बात ये है कि इन चेतावनियों के बाद भी कनाडा की सरकार ने कोई भी कदम नहीं उठाया. इससे साफ है कि कनाडा की सरकार खालिस्तानी आतंकियों को काफी आजादी देती है.

पुलिस ने अभी तक नहीं ठहराया है किसी को दोषी

दूसरी तरफ इस घटना के बाद ट्रूडो सरकार का खालिस्तानी कट्टरपंथियों से प्यार एक बार फिर उजागर हो गया है. ब्रैम्पटन में पहले तो खालिस्तान समर्थकों ने हिंदू सभा के मंदिर पर हमला किया, वहीं मामला बढ़ने और कई नेताओं की तरफ से इसे उठाने के बाद भी कनाडा पुलिस ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया है. पील क्षेत्रीय पुलिस के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है. पुलिस ने कथित हिंसा के लिए किसी को दोषी ठहराने से भी इनकार कर दिया है. .

प्रदर्शन करते-करते अंदर घुसे और मचाने लगे उत्पात

इस घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें कट्टरपंथी पहले तो भारत के विरोध में ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में रविवार (3 नवंबर 2024) को प्रदर्शन करते दिख रहे हैं. इसके बाद अचानक से वे मंदिर पर धावा बोल देते हैं. इस दौरान मंदिर में परिसर में मौजूद कई हिंदुओं से मारपीट भी की गई. कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया.

ये भी पढ़ें

अपने खालिस्तानी मोह में बुरे फंसे कनाडा के पीएम ट्रूडो, ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिर पर हमले के बाद अपने ही मंत्री ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget