एक्सप्लोरर

Khalistan Rally: खालिस्तानियों की घिनौनी हरकत, रैली निकालकर मनाया दिवंगत इंदिरा गांधी की मौत का जश्‍न

Khalistan In Australia: ऑस्‍ट्रेलिया में 29 जनवरी को खालिस्‍तान एक जनमत संग्रह करने वाला है. इस रैली के जरिए लोगों को इस बारे में भी बताया गया.

Khalistan In Australia: ऑस्‍ट्रेलिया में माहौल काफी तनावपूर्ण है. यहां लगातार खालिस्तान समर्थक पदर्शन कर रहे हैं. 15 जनवरी को भी खालिस्तानियों ने एक विशाल रैली निकालकर भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी के हत्‍यारों का महिमामंडन किया गया. बता दें कि छह जनवरी 1989 को इंदिरा के हत्‍यारों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी की सजा दी गई थी. खालिस्तान समर्थकों की इस रैली में इंदिरा गांधी के इन्हीं दोनों हत्थारों का महिमामंडन किया. ऑस्‍ट्रेलिया में 29 जनवरी को खालिस्‍तान एक जनमत संग्रह करने वाला है. इसकी भी जानकारी लोगों को इस रैली में दी गई.

रैली में, कारों और ट्रकों में इंदिरा गांधी के दोनों हत्यारों के आदमकद पोस्टर के साथ-साथ जरनल सिंह भिंडरावाले का पोस्टर भी था. बता दें कि भिंडरावाले ने ही पंजाब में सिख राज्य के स्वायत्तता के लिए अभियान चलाया था. रैली के आयोजकों ने "द लास्ट बैटल" की घोषणा भी की. वो खालिस्तान जनमत संग्रह को लेकर 29 जनवरी को मेलबोर्न में वोटिंग कराने वाले हैं.

ऑस्ट्रेलियन हिंदू मीडिया ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर किया. इसमें लिखा था, “प्लंपटन गुरुद्वारा इस पोस्टर में इंदिरा गांधी के हत्यारों का महिमामंडन करता है. यह कैसे किसी चैरिटी का काम हो गया. क्‍या ऑस्‍ट्रेलिया में चैरिटी और नॉट फॉर प्रॉफिट्स इस तरह के कामों को सही मानते हैं.''

यह ध्यान देने की बात है कि भारत ने खालिस्तान जनमत संग्रह मतदान को लेकर ऑस्ट्रेलियाई सरकार से कई बार तीखी आपत्ति दर्ज कराई है. हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अबतक खालिस्तान जनमत संग्रह अभियान पर प्रतिबंध लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है. 

कुछ दिन पहले हुआ था हिन्दू मंदिर पर  हमला

ऑस्ट्रेलिया टूडे की खबर के अनुसार, मेलबर्न के एक हिंदू मंदिर में खालिस्तान समर्थकों ने हमला कर दिया था. खालिस्तान समर्थकों ने मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी पेंटिंग बना दी. मेलबर्न के जिस मंदिर पर हमला किया गया है उसका नाम BAPS स्वामीनारायण मंदिर है. रिपोर्ट में कहा गया था कि मेलबर्न के मिल पार्क के प्रमुख हिंदू मंदिरों में शुमार स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर "हिंदुस्तान मुर्दाबाद" के नारे लिख दिए गए. 

"हम शांति-सद्भाव के लिए प्रार्थना करते हैं"
इस हमले की निंदा करते हुए, BAPS स्वामीनारायण मंदिर ने कहा, "हम इस बर्बरता और घृणा भरे हमलों से बहुत दुखी और स्तब्ध हैं. हम शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना करते हैं और जल्द ही एक विस्तृत स्टेटमेंट जारी करेंगे." इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि खालिस्तान ग्रुप ने एक भारतीय आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले की भी तारीफ की है. बता दें कि भिंडरावाले खालिस्तानी सिख राज्य का व्यापक समर्थक रहा है, जो ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान मारा गया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget