एक्सप्लोरर

Kabul Bomb Blast: काबुल में मस्जिद की गेट पर बम विस्फोट, कई लोगों के मारे जाने की खबर

Kabul Bomb Blast: तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि काबुल में एक मस्जिद की एंट्री गेट पर हुए बम विस्फोट में कई लोगों की जान चली गई है.

Kabul Bomb Blast: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मस्जिद के प्रवेश द्वार पर बम विस्फोट में ‘कई नागरिकों’ की मौत हो गई है. तालिबान के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी. काबुल की ईदगाह मस्जिद को निशाना बनाकर यह धमाका किया गया, जहां तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की मां की स्मृति में प्रार्थना का आयोजन किया जा रहा था. इस हमले के लिये किसी ने तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि, अगस्त के मध्य में तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह द्वारा किए जाने वाले हमलों में बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में दोनों चरमपंथी समूहों के बीच संघर्ष और गहराने की संभावना बढ़ गई है.

कल जलालाबाद में हुआ था टारगेटेड हमला

अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में शनिवार को बंदूकधारियों ने दो तालिबान लड़ाकों और दो असैन्य नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी. तालिबान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. नंगरहार प्रांत के सांस्कृतिक अधिकारी मोहम्मद हनीफ ने कहा कि इस हमले में दो अन्य लोग घायल भी हो गए.

किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि, तालिबान के प्रतिद्वंद्वी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) की नंगरहार प्रांत में मजबूत उपस्थिति है और पूर्व में आईएस ने तालिबान के खिलाफ किए गए कई हमलों की जिम्मेदारी ली है. नंगरहार के कृषि विभाग के पूर्व प्रवक्ता ने कहा कि हमले में मारे गए असैन्य नागरिकों की पहचान सईद मारूफ सादत और उसके रिश्तेदार शरीफ सादत के रूप में हुई है.

ट्विटर पर वापसी को बेताब हैं डोनाल्ड ट्रंप, अकाउंट बहाल कराने के लिए फ्लोरिडा की अदालत से लगाई गुहार

चीन ने फिर जाहिर किए अपने नापाक मंसूबे, लगातार दूसरे दिन ताइवान की ओर भेजे लड़ाकू विमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget