एक्सप्लोरर

Jupiter New Moons: सौरमंडल में 12 नए चंद्रमाओं की खोज - जूपिटर का लगा रहे हैं चक्कर, रिपोर्ट में खुलासा

Jupiter New Moons: बृहस्पति (Jupiter) पहले से ही हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है. पहले शनि (Saturn) के सबसे अधिक 83 उपग्रह थे, लेकिन अब जूपिटर के 92 चंद्रमा हो गए हैं.

Astronomers Discovered 12 New Moons: सौरमंडल (Solar System) से जुड़े तथ्यों और सटीक पहलुओं की खोज को लेकर वैज्ञानिकों का प्रयास लगातार जारी है. सौरमंडल में नए उपग्रहों की खोज लगातार की जा रही है. इस बीच खगोलविदों ने बृहस्पति यानी जूपिटर (Jupiter) के 12 चंद्रमाओं (Moons) की खोज की है. पृथ्वी (Earth) की कक्षा से परे एक सफल खोज में खगोलविदों को पता चला है कि 12 चंद्रमा जूपिटर का चक्कर लगा रहे हैं. 

इस नई खोज के बाद जूपिटर के अब सबसे अधिक 92 चंद्रमा हो गए हैं. इससे पहले शनि (Saturn) के सबसे अधिक 83 उपग्रह थे.

जूपिटर बना चंद्रमाओं का राजा 

वॉशिंगटन में कार्नेगी इंस्टीट्यूशन फॉर साइंस के खगोलशास्त्री स्कॉट शेपर्ड की ओर से दी गई जानकारी में दर्जनों नए चंद्रमाओं का पता चला है. माइनर प्लैनेट सेंटर (MPC) की ओर से उपग्रहों की खोज को लेकर जानकारी प्रकाशित की गई है. जोवियन सिस्टम अब इन 92 चंद्रमाओं के साथ अपने आप में एक मिनी सोलर सिस्टम है. जूपिटर को अब चंद्रमाओं का राजा कहा जा रहा है.

नए उपग्रहों की खासियत?

बृहस्पति (Jupiter) पहले से ही हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह था. नए खोजे गए चंद्रमा छोटे हैं. ये 340 दिनों में अपनी कक्षाओं को पूरा करते हैं. नए 12 चंद्रमा में से नौ उन 71 सबसे बाहरी जोवियन उपग्रहों में से हैं, जिनकी कक्षाएं 550 दिनों से अधिक में पूरा होती हैं. स्काई एंड टेलिस्कोप ने बताया कि नए खोजे गए चंद्रमाओं में से तीन उन 13 उपग्रहों में से हैं जो विपरीत दिशा में परिक्रमा करते हैं.

नासा का जोवियन मिशन

जूपिटर के इन चंद्रमाओं की ऐसे समय में हुई है, जब नासा जोवियन दुनिया का पता लगाने के लिए एक मिशन भेजने की तैयारी कर रहा है. यूरोपा क्लिपर मिशन पृथ्वी से परे महासागर की दुनिया का पहला समर्पित और विस्तार से स्टडी करने की तैयारी कर रहा है. अध्ययन से पता चलेगा कि यहां जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं या नहीं. जूपिटर, शनि, यूरेनस और नेपच्यून को जोवियन (Jovian) प्लेनेट कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: Chinese Spy Balloon: न्यूक्लियर लॉन्च साइट के ऊपर दिखा चीन का जासूसी बैलून, अमेरिका ने कहा- शूट करना मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget