एक्सप्लोरर

व्हाइट हाउस के गेट से वापस किये गए पत्रकार, एंट्री पर लगाया प्रतिबंध, ट्रंप के इस फैसले पर मीडिया संस्थानों ने क्या कहा

USA News: डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट मीटिंग कवर करने पहुंचे कुछ पत्रकारों को व्हाइट हाउस में एंट्री करने पर बैन लगा दिया गया. इसके बाद मीडिया संस्थानों ने बयान जारी किया.

USA News: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने व्हाइट हाउस में दुनिया की शीर्ष न्यूज एजेंसियों एपी, रॉयटर्स समेत कई संस्थानों की एंट्री पर रोक लगा दी है. राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार (26 फरवरी) को कैबिनेट मीटिंग की थी. इस दौरान इन एजेंसियों के रिपोर्टरों को एंट्री नहीं मिली थी. इस मीटिंग को कवर करने पहुंचे एपी के फोटोग्राफर, रॉयटर्स के तीन रिपोर्टरों को अंदर जाने का मौका नहीं मिला था. 

हफिंगटन पोस्ट और एक जर्मन अखबार को भी व्हाइट हाउस में एंट्री नहीं मिली थी. वहीं, एबीसी न्यूज, न्यूजमैक्स, द ब्लेज, एनपीआर जैसे मीडिया संस्थानों के रिपोर्टरों को नहीं रोका गया था. ये सभी पहले ही अंदर चले गए थे और उन्हें किसी तरह से नहीं रोका गया था.

जारी किया साझा बयान

इसको लेकर रॉयटर्स, एपी और ब्लूमबर्ग ने जारी बयान में कहा है कि  डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से लोकतंत्र को खतरा हो सकता है. टीमों ने अपने साझा बयान में कहा, "ब्लूमबर्ग, एपी और रॉयटर्स वाइट हाउस पूल में स्थायी तौर पर शामिल रहे हैं। हमने लंबे तौर पर इस बात का ध्यान रखा है कि दुनिया भर में लोगों के पास सटीक जानकारी पहुंचे. इसमें किसी तरह का राजनीतिक घालमेल ना रहे. पूरी दुनिया में लोग हमें पढ़ते हैं.  स्थानीय स्तर पर तमाम मीडिया संस्थान हमारे ही वायर का प्रयोग करते रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में जनता के लिए यह जरूरी है कि उन्हें फ्री प्रेस के माध्यम से सरकार के बारे में जानकारी मिलती रहे. 

'इससे अभिव्यक्ति की आजादी के सिद्धांत को खतरा'

तीनों संस्थानों ने आगे कहा, "हमारा मानना है कि ष्ट्रपति से जुड़े कार्यक्रमों पर मीडिया पर रोक लगाना गलत है. यह  लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी के सिद्धांत को खतरा है. इससे  जनता, समुदाय, कारोबार, वैश्विक वित्तीय बाजारों के सामने आने वाली जानकारी बाधित होती है. जो सही जानकारी के लिए हम पर निर्भर हैं. 

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप कई मीडिया संस्थानों पर सीधे तौर पर हमला बोलते रहते हैं. उन्होंने राष्ट्रपति बनने से पहले कहा था कि अगर वो राष्ट्रपति बनते हैं तो वो इनकी व्हाइट हाउस में एंट्री पर बैन लगाएंगे. इसी संबंध में यह आदेश आया है. ये पत्रकार डोनाल्ड ट्रंप की पहली कैबिनेट मीटिंग को कवर करने आए थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget