एक्सप्लोरर

Joe Biden: फिर बहके जो बाइडेन, कहा- मेरे चाचा को नरभक्षियों ने खाया था

Joe Biden: बाइडेन का कहना है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उनके चाचा की मौत गोली लगने से हुई थी, उन्हें नरभक्षियों ने खा लिया था.

Joe Biden : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने चाचा की मौत को लेकर बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उनके चाचा की मौत गोली लगने से हुई थी, उन्हें नरभक्षियों ने खा लिया था, जिसकी वजह से अब तक उनके चाचा का शव नहीं मिला है. उनका दावा है कि अब तक जो भी चाचा की मौत के कारण बताए गए हैं, वे सब गलत हैं.

हालांकि, सरकारी रिकॉर्ड में उनके चाचा की मौत के अलग कारण बताए गए हैं. बाइडेन के इस कमेंट के बाद से फिर से अमेरिका में उनकी याद्दाश्त को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, क्योंकि इससे पहले भी बाइडेन ने अपने बेटे की मौत को लेकर जो दावा किया था, वह सही नहीं निकला था. 

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ थी यह टिप्पणी
दरअसल, जो बाइडेन बुधवार को पेंसिल्वेनिया में युद्ध स्मारक में दौरे पर गए थे, तभी उन्हें अपने चाचा एम्ब्रोस जे फिननेगन की याद आ गई. उन्होंने कहा, न्यू गिनी में चाचा को गोली मार दी गई थी. उनका शव कभी नहीं मिला, क्योंकि उनके चाचा को नरभक्षियों ने खा लिया था. बाइडेन की यह टिप्पणी उस समय आई, जब अमेरिका में इस साल चुनाव होने वाले हैं. बाइडेन भी राष्ट्रपति की रेस में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी यह टिप्पणी डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ थी, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि द्वितीय विश्वयुद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिक शहीद का दर्जा पाने के हकदार नहीं हैं, क्योंकि वे हारे हुए सैनिक थे। हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने बाइडेन के इन दावों को खारिज किया कि उन्होंने कभी ऐसा बयान नहीं दिया. 

सरकारी रिकॉर्ड में विमान डूबने का उल्लेख
सरकारी रिकॉर्ड में बाइडेन के चाचा फिननेगन को गोली मारे जाने का कहीं भी उल्लेख नहीं है. नरभक्षी के खाने की भी कोई जानकारी नहीं है. रिकॉर्ड के मुताबिक, उनके विमान को न्यू गिनी में समुद्र में डूबते हुए देखा गया था. इस हादसे में 3 लोग मारे गए थे, जिनका कभी पता नहीं चल सका. बाइडेन के इस दावे के बाद वाइट हाउस की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. हालांकि, इसमें बाइडेन के दावों को सीधो तौर पर गलत नहीं कहा गया. वाइट हाउस के प्रवक्ता एंड्रयू बेट्स ने सिर्फ इतना कहा कि बाइडेन को अपने चाचा की सेवा पर गर्व है, उस समय उन्होंने अपनी जान गंवा दी, जब देश को उनकी जरूरत थी.

बेटे की मौत पर भी दिया था बयान
रिपोर्ट के अनुसार, बाइडेन ने अपने बेटे को लेकर कहा था कि इराक में डेलावेयर आर्मी नेशनल गार्ड में काम करते हुए उनका बेटा शहीद हुआ, जबकि उनके बेटे की 2015 में ब्रेन कैंसर से मौत हुई थी. बेटे ने सैन्य सेवा से घर लौटने के बाद ने दम तोड़ा था. इसमें भी कोई सच्चाई सामने नहीं आई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget